सैमसंग यूजर्स की मौज! बवाल फीचर्स के साथ आ रहा One UI 7, जानें आपको कब मिलेगा अपडेट

Samsung One UI 7 Release Timeline: पिछले ट्रैंड के आधार पर, गैलेक्सी एस24 सीरीज, अपडेट प्राप्त करने वाले पुराने डिवाइसों का पहला सेट होने की संभावना है। यानी मार्च के बाद गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24 प्लस और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा स्मार्टफोन को इसका अपडेट मिल सकता है। इसके बाद गैलेक्सी एस23 सीरीज को अपडेट मिलने की संभावना है।

Samsung One UI 7 Release Timeline: यदि आप सैमसंग यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने 22 जनवरी को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 में गैलेक्सी एस25 सीरीज के लॉन्च के बाद सभी गैलेक्सी एस-सीरीज फोन के लिए वन यूआई 7 की रोलआउट टाइमलाइन की घोषणा कर दी है। One UI 7 में टेक्स्ट, स्पीच, इमेज और वीडियोज के लिए कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।

End of Feed