टेक एंड गैजेट्स

Jio-Airtel ने घटा दी फ्री कॉल और SMS प्लान की कीमत, देखें नई लिस्ट

Jio-Airtel Voice SMS only Plans: Jio ने 1748 रुपए की कीमत में नया प्लान पेश किया है। इस प्लान को 1958 रुपए वाले प्लान को हटाकर पेश किया है। जियो के साथ एयरटेल ने भी अपने वॉइस और एसएमएस ऑनली प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने 1,959 रुपये और 499 रुपये कीमत वाले प्लान को सस्ता किया है।

Image

TRAI New Guidelines For Telecom Companies

Jio-Airtel Voice SMS only Plans: दूरसंचार दिग्गज जियो और एयरटेल ने ग्राहकों की प्रतिक्रिया और ट्राई के रिव्यू के बाद अपने वॉइस और एसएमएस ऑनली प्लान को और सस्ता कर दिया है। दोनों कंपनियों ने हाल ही में कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी वाले दो नए प्लान को पेश किया था। अब इन दोनों प्लान्स को और भी सस्ता कर दिया गया है। चलिए जानते हैं इन प्लान की नई कीमतों के बारे में...

जियो ने इतनी बदली कीमत

Jio ने 1748 रुपए की कीमत में नया प्लान पेश किया है। इस प्लान को 1958 रुपए वाले प्लान को हटाकर पेश किया है। हालांकि, अब इस प्लान के बेनेफिट पहले जैसे नहीं हैं। जियो का 1748 रुपए वाला प्लान पहले से कम वैलिडिटी के साथ आता है। 1958 रुपए वाला प्लान 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता था, जबकि 1748 रुपए वाला प्लान 336 दिनों की सर्विस वैलिडिटी देता है।

1958 रुपए वाले प्लान का औसत खर्च 5.36 रुपए था, जबकि 1748 रुपए वाले नए प्लान का रोजाना का औसत खर्च 5.20 रुपए पड़ता है, तो कुल मिलाकर यह कोई बड़ा अंतर नहीं है। वहीं जियो ने एक और वॉइस और एसएमएस-ओनली प्लान 458 रुपए को अपडेट किया है। यह प्लान अब 448 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। दोनों प्लान के साथ SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Airtel New Plan: एयरटेल ने भी किया बदलाव

जियो के साथ एयरटेल ने भी अपने वॉइस और एसएमएस ऑनली प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने 1,959 रुपये और 499 रुपये कीमत वाले प्लान को सस्ता किया है। एयरटेल का 1,959 रुपये वाला प्लान अब 1,849 रुपये और 499 रुपये वाला प्लान अब 469 रुपये में मिलेगा। बता दें कि 1,849 रुपये में आपको 365 दिन और 469 रुपये वाले प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article