Samsung Galaxy S26 सीरीज से गायब हो सकता है ये मॉडल, Ultra मॉडल में होगा धांसू कैमरा सेंसर

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग 2026 की शुरुआत में Galaxy S26 5G सीरीज को लॉन्च कर सकती है। अपमकिंग सरीज के लीक्स आनी भी शुरू हो गई है। लीक्स के मुताबिक सैमसंग अपकमिंग सीरीज से एक वेरिएंट को हटा सकता है।

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई फोल्डेबल सीरीज को लॉन्च किया है। अब इसकी अपकमिंग Samsung Galaxy S26 Series को लेकर भी लीक्स आनी शुरू हो गई है। सैमसंग इस सीरीज को अगले साल की शुरू के दौरान गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर सकता है। सैमसंग की इस आने वाली सीरीज को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। लीक्स की मानें तो कंपनी इस सीरीज में एक मॉडल को हटा सकती है।

Samsung Galaxy S26 Plus

सैमसंग अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है नई फ्लैगशिप सीरीज।

आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी Samsung Galaxy S24 5G और Samsung Galaxy S25 5G सीरीज में चार-चार मॉडल लॉन्च किए थे। लेटेस्ट सीरीज में Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 Plus, Galaxy S25 Ultra को पेश किया था। बाद में कंपनी सीरीज में Galaxy S25 Edge को भी लॉन्च किया था। इसके साथ ही सीरीज में एक FE मॉडल भी मिलता है।

End of Feed