टेक एंड गैजेट्स

Facebook यूजर्स पर Meta की पैनी नजर, 1 करोड़ अकाउंट कर दिए डिलीट

Meta ने फेसबुक पर बड़ा एक्शन किया है। कंपनी 1 करोड़ फेसबुक अकाउंट को बैन कर दिया है। अगर आपका सोशल मीडिया अकाउंट काम नहीं कर रहा है तो हो सकता है कि इस लिस्ट में आपका का भी अकाउंट शामिल हो। मेटा ने AI वीडियो के खिलाफ भी सख्त कदम उठाया है।

Image

मेटा ने डिलीट कर दिए करोड़ों फेसबुक अकाउंट्स।

मेटा लगातार अपनी कंटेंट पॉलिसी को सख्त बना रहा है। मेटा की तरफ से अब फेसबुक पर बड़ा एक्शन लिया गया है। कंपनी ने करीब 1 करोड़ से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है। अगर आपका फेसबुक अकाउंट काम नहीं कर रहा है तो हो सकता है। इस बैन किए गए अकाउंट्स की लिस्ट में आपका भी अकाउंट हो। फेसबुक की तरफ से ये सख्त कदम नकली और स्पैम कंटेंट और AI जनरेटेड वीडियो के खिलाफ उठाया है।

Meta ने की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 2025 की पहली छमाही के दौरान करीब 1 करोड़ अकाउंट्स को डिलीट किया गया है। Meta का कहना है कि वह फेसबुक फीड को पहले से ज्यादा रियल और यूजफुल बनाना चाहता है ताकि उसके करोड़ों यूजर्स को इंफॉर्मेटिव और यूजफुल कंटेंट मिल सके।

ऐसे अकाउंट पर चला मेटा का डंडा

मेटा की तरफ से डिलीट किए गए अकाउंट्स में ज्यादातर अकाउंट्स ऐसे थे जो कि डुप्लीटेक प्रोफाइल चला रहे थे। इस तरह के अकाउंट्स को कंपनी ने Spammy Content का नाम दिया है। पिछले कुछ समय में AI जनरेटेड कंटेंट का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। ऐसे में कंपनी अपनी फीड को ज्यादा ऑथेंटिक और रिलेवेंट बनाने की तरफ फोकस कर रही है।

कंपनी ने कहा कि फेक अकाउंट फेसबुक की पॉपुलर्टी और, एल्गोरिदम और उसकी ऑडियंस रीज का फायदा लेना चाहते हैं। इसके लिए लोग फ्लेटफॉर्म के बड़े कंटेंट क्रिएटर्स की फेक प्रोफाइल क्रिएट करने की कोशिश करते हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान फेसबुक के उन यूजर्स को होता है जो रियल इंफॉर्मेशन जानने के लिए इसका यूज करते हैं।

अब नई तकनीक का होगा इस्तेमाल

मेटा ने बताया कि गलत एक्टिविटी के खिलाफ एक्शन लेते हुए करीब 5 लाख अकाउंट्स को बंद किया गया है। इन अकाउंट्स में लगातार कमेंट स्पैम, बॉट जैसी एंगेजमेंट और कंटेंट रिसाइक्लिंग एक्टिविटी शामिल थी। मेटा ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि वह अब डुप्लिकेट कंटेंट का पता लगाने और उसकी रीज को कम क रने के लिए नई तकनीक का सहारा लेगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article