साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई फोल्डेबल सीरीज को लॉन्च किया है। अब इसकी अपकमिंग Samsung Galaxy S26 Series को लेकर भी लीक्स आनी शुरू हो गई है। सैमसंग इस सीरीज को अगले साल की शुरू के दौरान गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर सकता है। सैमसंग की इस आने वाली सीरीज को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। लीक्स की मानें तो कंपनी इस सीरीज में एक मॉडल को हटा सकती है।
आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी Samsung Galaxy S24 5G और Samsung Galaxy S25 5G सीरीज में चार-चार मॉडल लॉन्च किए थे। लेटेस्ट सीरीज में Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 Plus, Galaxy S25 Ultra को पेश किया था। बाद में कंपनी सीरीज में Galaxy S25 Edge को भी लॉन्च किया था। इसके साथ ही सीरीज में एक FE मॉडल भी मिलता है।
सीरीज से हट सकता है ये मॉडल
लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो अपकमिंग सीरीज में फैंस को Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Edge और Samsung Galaxy S26 Ultra मॉडल देखने को मिल सकते हैं। मतलब सैमसंग सिरीज से Samsung Galaxy S26+ मॉडल को रिमूव कर सकती है। कंपनी बाद में इस सीरीज में हमेशा की तरह एक Galaxy S26 FE मॉडल भी पेश कर सकती है।
Ultra मॉडल में होगा धमाकेदार कैमरा सेंसर
साउथ कोरियन टेक जायंट की आने वाली सीरीज में मिलने वाले अल्ट्रा मॉडल को लेकर भी कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy S26 Ultra 5G को कंपनी 16GB रैम के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Galaxy S25 Ultra की ही तरह अपकमिंग अल्ट्रा मॉडल में भी 200 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है जो कि 120X जूम तक की क्षमता से लैस होगा। लीक्स की मानें तो Galaxy S26 Ultra के 200 मेगापिक्सल वाले कैमरे में 1/1.1 इंच का सेंसर दिया जा सकता है।
