टेक एंड गैजेट्स

AC और फ्रिज की सर्विस अब आधी कीमत में, Samsung लेकर आया फैंस के लिए धमाकेदार ऑफर

सैमसंग की तरफ से 'प्रोएक्टिव समर केयर कैंपेन' का ऐलान किया गया है। कंपनी समर केयर कैंपेन में ग्राहकों को AC और फ्रिज की सर्विसिंग पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है। इस समर कैंपेन के तहत आप लेबर चार्ज और सर्विसिंग पर 50% तक की बचत कर सकते हैं।

Samsung (13)

सैमसंग ने गर्मी से पहले ग्राहकों के लिए पेश किया धमाकेदार ऑफर। (फोटो क्रेडिट-iStock)

फरवरी का महीना चल रहा है और अभी ठंड पूरी तरह से गई नहीं है। लेकिन मार्च के अंत तक गर्मी पड़ने लगेगी। अच्छी तरह से गर्मी आने में अभी थोड़ा समय बाकी है लेकिन टेक कंपनियां ग्राहकों को अभी से ही गर्मी के लुभावने ऑफर देने लगी हैं। साउथ कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए गर्मी से पहले शानदार ऑफर लेकर आई है। सैमसंग ग्राहकों को अभी सस्ती कीमत में फ्रिज और एसी की सर्विस कराने का मौका दे रहा है।

सैमसंग की तरफ से 'प्रोएक्टिव समर केयर कैंपेन' का ऐलान किया गया है। कंपनी समर केयर कैंपेन में ग्राहकों को AC और फ्रिज की सर्विसिंग पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है। इस समर कैंपेन के तहत आप लेबर चार्ज और सर्विसिंग पर 50% तक की बचत कर सकते हैं।

इन प्रोडक्ट में मिलेगा ऑफर

आपको बता दें कि अधिकांश लोग जब गर्मी आती है तो महीनों से बंद एयर कंडीशनर को बिना सर्विस किए ही ऑन कर देते हैं। ऐसा करना आपके महंगे एयर कंडीशनर को खराब कर सकता है। सैमसंग अपने फैंस को समर कैंपेन के तहत लेबर चार्जेस, पिकअप, डिलिवरी और जेट क्लीनिंग आदि पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है। ध्यान रहे कि कंपनी सिर्फ सैमसंग एप्लायंसेस रही ऑफर दे रही है। कंपनी ने यह ऑफर पीक सीजन में होने वाली समस्या से बचने के लिए शुरू किया है।

AC गैस रीफिलिंग में धांसू ऑफर

सैमसंग ऑफर में अपने ग्राहकों को एसी की गैस रीफिलिंग में भी भारी छूट दे रहा है। अगर आप अपने सैमसंग एसी में गैस रीफिल कराते हैं तो आपको इसमें 15% तक की छूट ऑफर की जा रही है। इसके साथ ही एसी या फिर किसी दूसरे एप्लायंसेस में किसी पार्ट्स को बदलने पर भी डिस्काउंट मिलेगा। इस पर आपको कंपनी की तरफ से 15% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। सैमसंग का यह ऑफर 15 मार्च 2026 तक ही लागू रहेगा।

इस कैंपेन के जरिए टेक जायंट सैमसंग अपनी स्मार्ट टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा दे रहा है। कंपनी के ट्रेंड टेक्नीशियन ग्राहकों को आसान तरीके से समझाएंगे कि SmartThings ऐप की मदद से मोबाइल फोन से एसी और फ्रिज कैसे कंट्रोल किए जा सकते हैं। इससे न सिर्फ बिजली की बचत होगी, बल्कि आपका घर भी एक मॉडर्न स्मार्ट होम बन जाएगा।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article