Google पर भूलकर भी न सर्च करें ये 6 चीजें, रातों-रात घर से उठा कर ले जाएगी पुलिस
Dont Search these 6 things on Google: इंटरनेट आज के समय में हर किसी के लिए एक बेसिक जरूरत बन चुका है। अगर आप अपने डेली रूटीन वर्क के लिए मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आपको गूगल पर भूलकर भी इन 6 चीजों को नहीं सर्च करना चाहिए।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 7 2026, 12:13 IST
Image Credit : IStock01 / 08
Google Search Mistakes: हमें जब भी कोई नई जानकारी लेनी होती है तो हम सबसे पहले फोन उठाते हैं और गूगल पर उसके बारे में सर्च करने लगते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम हैं कि कुछ ऐसे टॉपिक्स भी हैं जिन्हें सर्च करने पर आपको जेल तक हो सकती है।
Image Credit : IStock02 / 08
Google SeGoogle Par Kabhi Nahi Search Karna Chahiye Ye Chije: जी हां आपने सही सुना गूगल सर्च पर की गई एक गलती आपको पूरी जिंदगी के लिए पछतावे पर डाल सकती है। आइए आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें आपको भूलकर भी गगूल पर सर्च नहीं करना चाहिए।
Image Credit : IStock03 / 08
अगर आप गूगल पर किसी आतंकवादी संगठन के बारे में हर दिन जानकारी तलाशते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपकी इस मंशा के पीछे पुलिस आपको कई दिनों तक जेल में रख सकती है और साथ ही आपसे कड़ी पूछताछ हो सकती है।
Image Credit : IStock04 / 08
अगर आप गूगल पर हथियार बनाने की जानकारी तलाशते हैं तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं। आपकी इस एक गलती की वजह से पुलिस आपसे पूछताछ कर सकती और अगर आप किसी मामले में संलिप्त पाए गए तो आप पर कार्रवाई हो सकती है।
Image Credit : IStock05 / 08
गूगल पर अगर आप चाइल्ड पॉर्न कंटेंट सर्च करते हैं तो आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ऐसा करने पर आपसे पॉक्सो एक्ट के तहत पूछताछ हो सकती है। अगर आप ऐसा कंटेंट किसी के साथ शेयर करते हैं तो इसके लिए आपको जेल भी हो सकती है।
Image Credit : IStock06 / 08
गूगल पर किसी भी तरह के मादक पदार्थ जैसे ड्रग्स आदि की खरीदारी के बारे में जानकारी लेना भी एक बड़ी गलती हो सकती है। इस मामले में भी पुलिस आपसे पूछताछ कर सकती है।
Image Credit : IStock07 / 08
अगर आप किसी वेबसाइट या फिर किसी सॉफ्टवेयर को हैक करने की जानकारी लेते हैं या फिर इससे संबंधित ट्यूटोरियल तलाशते हैं तो आप पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है।
Image Credit : IStock08 / 08
जन्म से पहले किसी बच्चे का जेंडर चेक करना गैरकानूनी है।अगर आप इसकी जानकारी के लिए गूगल पर सर्च करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको कभी भी इस संबंध में गूगल पर जानकारी नहीं लेनी चाहिए।