Samsung Galaxy Unpacked 2025: 4 सितंबर को लॉन्च होंगे Galaxy S25 FE और Galaxy Tab S11, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

साउथ कोरियन टेक दिग्गज सैमसंग ने अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी 4 सितंबर को भारत सहित दुनिया भर में Galaxy S25 FE स्मार्टफोन और Galaxy Tab S11 लॉन्च करने जा रही है। यह इवेंट Apple iPhone 17 सीरीज लॉन्च से ठीक कुछ दिन पहले होगा।

Samsung Galaxy Unpacked 2025: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने कन्फर्म कर दिया है कि 4 सितंबर को होने वाले Galaxy Unpacked Event में कई प्रीमियम डिवाइस को पेश करेगा। इसमें Galaxy S25 FE स्मार्टफोन और Galaxy Tab S11 टैबलेट भी शामिल होंगे, जो Android 16 और One UI 8.0 पर चलेंगे और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आएंगे।

Samsung Galaxy Unpacked 2025

Samsung Galaxy Unpacked 2025 (image-Samsung)

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की तारीख और समय

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2025 का आयोजन 4 सितंबर को सुबह 5:30 बजे (ET) और भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगा। यह इवेंट पूरी तरह ऑनलाइन होगा और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

End of Feed