टेक एंड गैजेट्स

Luminous ने लॉन्च किया भारत का पहला पोर्टेबल पावर स्टेशन, इनबिल्ट म्यूजिक सिस्टम से है लैस

अगर आप पावर बैकअप के साथ म्यूजिक का मजा लेना चाहते है, तो Luminous का नया EDGE GO 1500 आपके लिए खास हो सकता है। 1200W आउटपुट और 90W के स्पीकर के साथ यह डिवाइस चलते-फिरते इन्वर्टर और म्यूजिक सिस्टम दोनों की जरूरत पूरी करता है।

Image

Luminous EDGE GO 1500 (image-Luminous)

ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज ने भारत में पोर्टेबल एनर्जी सॉल्यूशन कैटेगरी में कदम रखते हुए नया ब्रांड EDGE पेश किया है। इसके तहत लॉन्च हुआ EDGE GO 1500 भारत का पहला पोर्टेबल पावर स्टेशन है, जिसमें म्यूजिक सिस्टम भी इनबिल्ट है। यह डिवाइस पावर और एंटरटेनमेंट दोनों का अनोखा कॉम्बिनेशन पेश करता है।

EDGE GO 1500 के खास फीचर्स

इस डिवाइस में 1200W का आउटपुट और 1120Wh की बैटरी क्षमता दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह पावर स्टेशन एक साथ 90 से ज्यादा हाउसहोल्ड और प्रोफेशनल अप्लायंसेस को चला सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे डिवाइस सिर्फ 1.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है।

इनबिल्ट म्यूजिक सिस्टम

EDGE GO 1500 को सिर्फ पावर स्टेशन नहीं, बल्कि एक एंटरटेनमेंट डिवाइस भी कहा जा सकता है। इसमें 90W का साउंड आउटपुट, 6-इंच का 50W सबवुफर और 2-इंच के 15W के दो स्पीकर शामिल हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, दो वायरलेस माइक्रोफोन और गिटार पोर्ट भी मौजूद हैं।

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन

यह डिवाइस बायडायरेक्शनल स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी वजह से यह पारंपरिक पावर डिवाइसेस की तुलना में 10 गुना तेजी से चार्ज होता है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट न सिर्फ प्रोफेशनल यूज बल्कि डेली हाउसहोल्ड जरूरतों के लिए भी बेहतरीन है।

कीमत और उपलब्धता

EDGE GO सीरीज के कई मॉडल मार्केट में उतारे गए हैं। EDGE GO P700 की कीमत 29,999 रुपये, P1000 की कीमत 42,499 रुपये, P1200 की कीमत 63,999 रुपये और फ्लैगशिप EDGE GO 1500 की कीमत 1,14,999 रुपये रखी गई है। ये प्रोडक्ट्स Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article