टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra की बाजार में हुई एंट्री, कीमत जानकर आप भी बोलेंगे-OMG

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर स्पोर्ट्स कंटेंट देखने के लिए बड़ी स्क्रीन वाला टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने बाजार में दो तगड़े टैबलेट को लॉन्च कर दिया है।

Image

सैमसंग ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए लॉन्च किए दो धमाकेदार टैबलेट। (फोटो क्रेडिट- Digit)

ओटीटी स्ट्रीमिंग, मूवीज, वेब सीरीज या फिर स्पोर्ट्स कंटेंट देखने का मजा बड़ी स्क्रीन पर ही आता है। स्मार्टफोन में भी हम वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं लेकिन जो एक्सपीरियंस टैबलेट में मिलता वह फोन पर नहीं। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर गेमिंग के लिए एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने बाजार में एक बड़ा धमाका कर दिया है। सैमसंग ने अपने करोड़ों फैंस के लिए दो धमाकेदार टैबलेट लॉन्च किए हैं जिसमें Samsung Galaxy Tab S11 और Samsung Galaxy Tab S11 Ultra शामिल हैं।

अगर आप एक ऐसा टैबलेट चाहते हैं जिसमें आपको डेली रूटीन वर्क के साथ साथ प्रोफेशनल काम में भी हेल्प मिले तो आप Samsung Galaxy Tab S11 और Samsung Galaxy Tab S11 Ultra में से किसी को भी खरीद सकते हैं। दोनों ही टैबलेट में कंपनी ने तगड़े फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। आइए आपको इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy Tab S11 Series Price

सैमसंग ने Samsung Galaxy Tab S11 के WiFi मॉडल को बाजार में 800 डॉलर यानी करीब 70,400 रुपये में लॉन्च किया है। यह कीमत इसके 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं अगर आप Samsung Galaxy Tab S11 Ultra को खरीदते हैं तो बता दें कि इसके WiFi मॉडल जो कि 256GB स्टोरेज के साथ आता है उसकी कीमत 1200 डॉलर यानी करीब 1,05, 740 रुपये है। अगर आप 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 1620 डॉलर यानी लगभग 1,42,760 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Samsung Galaxy Tab S11 के फीचर्स

  1. Samsung Galaxy Tab S11 में कंपनी ने 11.0 इंच का डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया है।
  2. डिस्प्ले में आपको 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे आप इसे धूप में भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
  3. परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है।
  4. सैमसंग ने इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई है।
  5. Samsung Galaxy Tab S11 में आपको माइक्रोसाएडी कार्ट का भी सपोर्ट मिलता है जिससे आप 2TB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।
  6. फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  7. इस टैबलेट को 8400mAh की बड़ी बैटरी से सैल किया गया है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra के फीचर्स

  1. Samsung Galaxy Tab S11 Ultra में सैमसंग ने 14 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया है।
  2. डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  3. इस टैबलेट में भी प्रोसेसर के तौर पर आपको MediaTek Dimensity 9400+ का सपोर्ट मिलता है।
  4. सैमसंग ने इसमें 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन दी है।
  5. इसकी स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
  6. इस टैबलेट में आपको क्वाड स्पीकर सिस्टम मिलता है जो आपको शाऩदार एक्सपीरियंस देने वाले हैं।
  7. Samsung Galaxy Tab S11 Ultra के रियर में डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 13+8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
  8. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  9. सैमसंग ने इस अल्ट्रा टैबलेट में 11,600mAh की बड़ी बैटरी दी है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें-
Flipkart Big Billion Days Sale: इस दिन से शरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल, Date और Deals का भी हुआ खुलासा
Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च होते ही धड़ाम हुई Galaxy S24 FE की कीमत, 20,000 से कम में खरीदने का है मौका
iPhone 17 Air की लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, प्राइस लिस्ट देखकर लगेगा बड़ा झटका!
Airtel ने 90 तक दिन सिम एक्टिव रखने का कर दिया सस्ता जुगाड़, करोड़ों मोबाइल यूजर्स को मिली राहत
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article