टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh की बैटरी वाला यह टैबलेट, जानें सभी स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S10 Lite: डिस्प्ले के साथ सैमसंग का विजन बूस्टर भी दिया गया है। इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकेंगे।

Image

Samsung Galaxy Tab S10 Lite/Photo- Samsung

यदि आपको भी किसी बड़ी बैटरी वाले टैबलेट का इंतजार था तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। सैमसंग ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy Tab S10 Lite को लॉन्च कर दिया है जो कि कंपनी का लेटेस्ट टैबलेट है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite के साथ इनहाउस Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite को तीन कलर्स में पेश किया गया है। इसके साथ एसपेन का भी सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite की उपलब्धता

Samsung Galaxy Tab S10 Lite की कीमत के बारे में तो कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite की बिक्री 5 सितंबर से Coralred, Gray और सिल्वर कलर में होगी। Samsung Galaxy Tab S10 Lite को 6GB + 128GB और 8GB + 256GB रैम स्टोरेज में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S10 Lite में एंड्रॉयड 15 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 10.9 इंच की WUXGA+ (1,320×2,112 pixels) TFT डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले के साथ सैमसंग का विजन बूस्टर भी दिया गया है। इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकेंगे।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite का कैमरा

Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि वीडियो कॉलिंग के लिए भी है। कनेक्टिविटी के लिए टैब में 5G, ब्लूटूथ 5.3 और Wi-Fi 6 है। टैब के साथ S Pen भी मिलेगा जो कि बॉक्स में ही रहेगा।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite की बैटरी

सैमसंग के इस टैब में 8,000mAh की बैटरी है और इसका कुल वजन 524 ग्राम है। टैब में Goodnotes, Clip Studio Paint, LumaFusion, Notion, Noteshelf, ArcSite, Sketchbook और Picsart जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स का सपोर्ट है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article