टेक एंड गैजेट्स

फोन में बैटरी लाइफ को डबल कर देंगे ये 5 तरीके! तुरंत करें इस्तेमाल

कई बार हम ऐप्स को बंद किए बिना ही छोड़ देते हैं, जो बैकग्राउंड में डेटा और बैटरी दोनों की खपत करते रहते हैं। इसलिए सेटिंग्स में जाकर बैकग्राउंड एक्टिविटी को लिमिट करना बैटरी बचाने का सबसे आसान तरीका है। यहां हम बैटरी बचाने के अन्य तरीके भी बता रहे हैं।

Image

आप कुछ आसान ट्रिक अपनाकर अपने फोन की बैटरी लाइफ को दोगुना कर सकते हैं। (फोटो-Canva)

5 Best Tips to Double Phone Battery Life: क्या आपको अपने स्मार्टफोन को बार-बार चार्ज करना पड़ता है? अगर हां, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप कुछ आसान ट्रिक अपनाकर अपने फोन की बैटरी लाइफ को दोगुना कर सकते हैं। ये टिप्स न सिर्फ बैटरी को लंबे समय तक चलाएंगे बल्कि फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर कर देंगे।

स्क्रीन ब्राइटनेस पर रखें कंट्रोल

फोन की बैटरी सबसे ज्यादा स्क्रीन ब्राइटनेस की वजह से डाउन होती है। अगर आप ऑटो ब्राइटनेस बंद करके जरूरत के हिसाब से इसे मैन्युअली सेट करें तो बैटरी की खपत काफी हद तक कम हो जाती है। इसके अलावा फोन को डार्क मोड में इस्तेमाल करने से भी बैटरी कम खत्म होती है।

बैकग्राउंड ऐप्स को करें बंद

कई बार हम ऐप्स को बंद किए बिना ही छोड़ देते हैं, जो बैकग्राउंड में डेटा और बैटरी दोनों की खपत करते रहते हैं। इसलिए सेटिंग्स में जाकर बैकग्राउंड एक्टिविटी को लिमिट करना बैटरी बचाने का सबसे आसान तरीका है।

जरूरत न होने पर बंद करें लोकेशन और ब्लूटूथ

हमेशा लोकेशन और ब्लूटूथ ऑन रखने से बैटरी तेजी से डिस्चार्ज होती है। इन्हें तभी चालू करें जब जरूरत हो। इससे बैटरी की खपत तुरंत कम हो जाएगी और फोन ज्यादा देर तक चलेगा।

डार्क मोड का करें इस्तेमाल

अगर आपके फोन में AMOLED डिस्प्ले है तो डार्क मोड बैटरी बचाने का बेहतरीन उपाय है। ब्लैक बैकग्राउंड पिक्सल को कम एनर्जी खर्च करने देता है, जिससे बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है।

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट रखें

फोन का सॉफ्टवेयर और ऐप्स अगर पुराने हों तो बैटरी ज्यादा ड्रेन होती है। लेटेस्ट अपडेट में बैटरी ऑप्टिमाइजेशन फीचर शामिल होते हैं जो बैकग्राउंड प्रोसेस को कंट्रोल कर बैटरी बचाते हैं।

चार्जिंग की सही आदत अपनाएं

फोन को हमेशा 20% से 80% के बीच चार्ज करें और बार-बार फुल चार्ज या पूरी तरह डिस्चार्ज होने से बचें। यह बैटरी की हेल्थ को लंबे समय तक सही रखता है और बैकअप बेहतर करता है। इसके अलावा फोन के लिए हमेशा ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article