सैमसंग ने अपने टैबलेट Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition को भार में लॉन्च कर दिया है Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition एक रग्ड टैबलेटहै जिसे मजबूती के लिए MIL-STD-810H का भी सर्टिफिकेशन मिल है। इसे IP68 की रेटिंग भी मिली है। Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।
Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition की कीमत
Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। इस कीमत में 6GB + 128GB वेरियंट मिलेगा, वहीं 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 56,999 रुपये रखी गई है। गैलेक्सी टैब एक्टिव 5 एंटरप्राइज एडिशन एक रग्ड टैबलेट है, जो खासतौर पर प्रोफेशनल और बिजनेस यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें Brity Works, Zello for Work और Google Workspace जैसी सुविधाएं पहले से ही मिलती हैं। कंपनी के अन्य एंटरप्राइज मॉडल्स की तरह ही, इसके साथ भी Knox Suite Enterprise Security Platform का मुफ्त प्लान मिलेगा, जिसकी कीमत 4,515 रुपये है।
Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव 5 एंटरप्राइज एडिशन एक दमदार और रग्ड टैबलेट है, जिसमें 8 इंच का WUXGA TFT LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन इसे मजबूती और बेहतर विजुअल अनुभव देते हैं।
टैबलेट में 5nm ऑक्टा-कोर चिपसेट, 8GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 15-आधारित One UI 7 पर चलता है और कंपनी ने 7 साल तक मेजर OS अपग्रेड (एंड्रॉयड 21 तक) देने का वादा किया है। इसका एंटरप्राइज एडिशन 36 महीने की वारंटी (जिसमें 12 महीने की बैटरी वारंटी शामिल है) के साथ आता है। साथ ही कंपनी ने बताया है कि एक्सटेंडेड वारंटी और ADLD प्लान भी जल्द ही उपलब्ध होंगे।
Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की ओर 13MP रियर कैमरा (f/1.9 अपर्चर) और LED फ्लैश दिया गया है, जबकि फ्रंट पर 5MP कैमरा (f/2.2 अपर्चर) मिलता है। यह S Pen के साथ आता है और IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग से लैस है।
यह टैबलेट MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसमें एक कस्टमाइजेबल Active Key दिया गया है, जिसे Push-to-Talk फीचर के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। इसके स्पीकर्स को Dolby Atmos सपोर्ट प्राप्त है।
Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition की बैटरी
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,050mAh यूज़र-रिप्लेसेबल बैटरी दी गई है, जो No-Battery Mode को भी सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, LTE, Wi-Fi 6, Wi-Fi Direct, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, POGO Pin, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C (USB 2.0 पोर्ट) शामिल हैं। इसका वजन 433 ग्राम है।
