Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत-फीचर्स हुए लीक, Apple की प्लानिंग पर फिर सकता है पानी!

सैमसंग की अपकमिंग प्रीमियम सीरीज Samsung Galaxy S26 5G की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra होने वाला है। इस स्मार्टफोन के बाजार में दस्तक देने से पहले ही इसके फीचर्स और कीमत का खुलासा हो गया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Leaks: सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में जनवरी के महीने में Samsung Galaxy S25 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी की अपकमिंग सीरीज Samsung Galaxy S26 5G की चर्चा शुरू हो गई है। इस सीरीज को अगले कुछ महीने के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra होगा। इसमें आपको एक से बढ़कर एक एआई फीचर्स का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। अब इस स्मार्टफोन्स की लीक्स का दौर शुरू हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में इसके फीचर्स से लेकर कीमत तक कई सारी जानकारियां सामने आ गई हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra Digit

सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन में कई सारे प्रीमियम फीचर्स दे सकती है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Samsung Galaxy S26 5G सीरीज को Apple iPhone 17 सीरीज के बाद लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में Samsung Galaxy S26 Ultra की सीधी टक्कर iPhone 17 Pro Max से होने वाली है। Samsung Galaxy S26 Ultra की एंट्री एप्पल की प्लानिंग के लिए मुसीबत बन सकती है। सैमसंग इस बार भी अपने अल्ट्रा स्मार्टफोन को 200MP सेंसर वाले कैमरे से लैस कर सकता है। आइए आपको इस स्मार्टफोन से जुड़ी दूसरी बड़ी डिटेल्स की जानकारी देते हैं।

End of Feed