Reliance JioYouTube Premium subscription: रिलायंस जियो ने आज JioAirFiber और JioFiber पोस्टपेड यूजर्स के लिए 24 महीने तक का फ्री में YouTube Premium सब्सक्रिप्शन की घोषणा कर दी है। यह ऑफर तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। यानी आप अभी से इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। लेकिन केवल ब्रॉडबैंड पोस्टपेड यूजर्स ही इन ऑफर्स का फायदा ले सकेंगे।
केवल इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
जियो के फ्री यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का फायदा केवल उन ग्राहकों को मिलेगा जो JioAirFiber और JioFiber पोस्टपेड यूजर्स है। वहीं यूजर्स के पास 888 रुपये से 3499 तक की कीमत वाला कोई एक्टिव प्लान होना चाहिए। इसके तहत यूजर्स को यूट्यूब के सभी प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे, जैसे बिना विज्ञापन वीडियो देखना, वीडियो को ऑफलाइन डाउनलोड करना, और बैकग्राउंड प्ले। इसके साथ ही, ग्राहकों को YouTube Music Premium की 10 करोड़ से ज्यादा गानों की लाइब्रेरी का एक्सेस भी मिलेगा।
कैसे एक्टिवेट करें ऑफर
इस ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए ग्राहक MyJio ऐप पर YouTube Premium के बैनर पर क्लिक करके अपने यूट्यूब अकाउंट से साइन-इन कर सकते हैं। यह सर्विस जियो के सेट-टॉप बॉक्स सहित सभी डिवाइसेस पर उपलब्ध होगी। इस सर्विस का लाखों जियो यूजर्स को फायदा होगा, जो नियमित रूप से यूट्यूब पर कंटेंट देखते हैं। यह ऑफर पांच पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध है: जिसमें ₹888, ₹1199, ₹1499, ₹2499 और ₹3499 वाले प्लान शामिल हैं।
