टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S25 सीरीज की लॉन्च तारीख आई सामने, फीचर्स भी जानें

Samsung Galaxy S25 Series: अल्ट्रा के अलावा दो अन्य गैलेक्सी S25 मॉडल में संभवतः लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिल सकता है। तीनों मॉडल को LPDDR6 रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं S25 Ultra को फोन को 12MP की जगह 50MP के अल्ट्रा-वाइड कैमरा से लैस किया जा सकता है।

Image

Samsung Galaxy S24 Series (फाइल फोटो)

Samsung Galaxy S25 Series: सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज की अब तक लॉन्च तारीख सामने नई आई है लेकिन इस फोन के फीचर्स को लेकर लीक्स निकलकर आ रहे हैं। दावा है कि सीरीज को मामूली सुधार के अलावा कई दमदार फीचर्स और अपग्रेड के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें कि गैलेक्सी S25 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं- गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25 प्लस और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा।

गैलेक्सी S25 अल्ट्रा

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को पहले से ही 2025 में बेहतरीन एंड्रॉइड फोन में से एक माना जा रहा है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि अपग्रेड में बड़ी स्क्रीन, अल्ट्रा-पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और बेहतर अल्ट्रा-वाइड कैमरा विकल्प शामिल हैं। इस फोन में 6.9 इंच की डिस्प्ले हो सकती है।

सैमसंग के S25 अल्ट्रा में, माना जा रहा है कि कैमरा सिस्टम में बदलाव किया जाएगा। फोन को 12MP की जगह 50MP के अल्ट्रा-वाइड कैमरा से लैस किया जा सकता है। वहीं प्राइमरी कैमरा 200MP लेंस के साथ 5x ऑप्टिकल जूम के साथ ऑप्टिमाइज 50MP पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। ये भी कहा जा रहा है कि नए चिपसेट के कारण इसकी कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

अल्ट्रा के अलावा दो अन्य गैलेक्सी S25 मॉडल में संभवतः लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिल सकता है। तीनों मॉडल को LPDDR6 रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। गैलेक्सी S25 में 4,000mAh की बैटरी, गैलेक्सी S25 प्लस में 4,900mAh की बैटरी और अल्ट्रा में 45W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Series Launch date: कब होगी लॉन्चिंग

हालांकि सैमसंग ने अभी तक लॉन्च के लिए किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन जिस तरह से कंपनी ने अपनी प्रमुख एस सीरीज को रिलीज किया है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है गैलेक्सी एस25 सीरीज को 2025 में जनवरी और फरवरी के बीच रिलीज किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article