टेक एंड गैजेट्स

सैमसंग ने Galaxy S25 सीरीज को लेकर कर दी बड़ी घोषणा, iphone को मिलेगी टक्कर

Samsung Galaxy S25 series: सैमसंग गैलेक्सी एस24 और गैलेक्सी एस24+ को अमेरिका में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया था, जबकि भारत सहित अधिकांश अन्य मार्केट में इन स्मार्टफोन को सैमसंग के इन-हाउस Exynos 2400 से लैस किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने इसको लेकर बड़ी घोषणा कर दी है।

Image

Samsung Galaxy S24 Series

Samsung Galaxy S25 series: जनवरी 2024 में सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी एस 24 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज को दो अलग चिपसेट से लैस किया गया था। गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस किया गया जबकि एस 24 और एस 24 प्लस को इन-हाउस Exynos 2400 चिपसेट से लैस किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने घोषणा की है कि अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 से लैस किया जाएगा।

क्वालकॉम के सबसे दमदार प्रोसेसर से लैस होंगे फोन

दक्षिण कोरियाई वेबसाइट हैंक्युंग की रिपोर्ट के अनुसार , गैलेक्सी S25 सीरीज के तीनों मॉडल एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर से लैस होंगे। यह गैलेक्सी S24 सीरीज से अलग होगा। सैमसंग ने इस साल अपने गैलेक्सी S फोन में स्नैपड्रैगन और Exynos दोनों चिप्स का इस्तेमाल किया। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी S23 सीरीज को एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ शिप किया गया था, जो काफी पसंद किया गया था।

भारत में अलग प्रोसेसर क्यों?

गौरतलब है कि गैलेक्सी एस24 और गैलेक्सी एस24+ को अमेरिका में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया था, जबकि भारत सहित अधिकांश अन्य मार्केट में इन स्मार्टफोन को सैमसंग के इन-हाउस Exynos 2400 से लैस किया गया था। जिसको लेकर कई टेक रिव्यूअर्स ने सवाल भी उठाए थे।

फोल्डेबल के लिए हो सकता है Exynos 2500 चिप

इस बदलाव के बाद कंपनी अपने फोल्डेबल फोन के साथ भी बदलाव कर सकती है। गैलेक्सी एस 25 और गैलेक्सी एस25+ में Exynos 2500 चिप का इस्तेमाल करने की जगह अब कंपनी अपने फोल्डेबल फोन में सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 या गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 में एक्सिनोस 2500 का उपयोग करने पर विचार कर सकती है। दावा है कि पावर के मामले में गैलेक्सी के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट, एप्पल के A18 चिप को सीधे टक्कर देगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article