Samsung Galaxy S25 की कीमत में ₹12,000 तक का इजाफा, अब इतनी है नई कीमत

हाल के दिनों में कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स ने अपने फ्लैगशिप और मिड-रेंज मॉडल की कीमतें बढ़ाई हैं। ऐसे में Galaxy S25 की कीमत में हुआ यह बदलाव भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती लागत के बीच कीमतों में बदलाव की एक और कड़ी माना जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी की है। Samsung India की वेबसाइट पर Galaxy S25 की संशोधित कीमतें दिखाई दे रही हैं। टॉप वेरिएंट की कीमत में ₹12,000 तक का इजाफा हुआ है, हालांकि Samsung ने अभी तक कीमत बढ़ाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

​Samsung Galaxy S25​

Samsung Galaxy S25 के स्पेसिफिकेशन

Galaxy S25 के किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी?

Samsung Galaxy S25 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब ₹84,999 हो गई है। इसकी लॉन्च कीमत ₹80,999 थी, यानी इस मॉडल पर ₹4,000 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत अब ₹1,04,999 है। यह मॉडल लॉन्च के समय ₹92,999 में आया था। यानी इसकी कीमत में सीधे ₹12,000 का इजाफा हुआ है, हालांकि फोन के 12GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह अभी भी ₹74,999 में उपलब्ध है।

End of Feed