Samsung Galaxy S25 Edge: कल लॉन्च होगा सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन, लाइव देख सकेंगे इवेंट, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy S25 Edge India Launch: सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज में 200 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर मिलने की पुष्टि हुई है, जो डुअल-रियर कैमरा सिस्टम का हिस्सा हो सकता है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी शामिल होने की उम्मीद है। गैलेक्सी S25 एज में 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge On 13 May: सैमसंग अपने सबसे पहले स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S25 एज को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस फोन को कल यानी 13 मई को भारत सहित ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा। कथित तौर पर इसकी मोटाई सिर्फ 5.85 मिमी है और इसका वजन सिर्फ 163 ग्राम है, यह मार्केट में सबसे पतले और हल्के प्रीमियम स्मार्टफोन में से एक होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले, सैमसंग ने MWC 2025 में S25 Edge को डिस्प्ले किया था।

Samsung Galaxy S25 Edge

इस फोन को Galaxy S25 series लॉन्च के साथ टीज किया गया था।

End of Feed