Samsung ने लॉन्च किया 200MP कैमरे वाला दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन! इस iPhone से होगा मुकाबला

Samsung Galaxy S25 Edge: इसमें गैलेक्सी के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC चिपसेट है। यह वही चिप है जो अन्य गैलेक्सी S25 सीरीज के फोन में मिलता है। अल्ट्रा स्लिम होने के बाद भी स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, पीछे की तरफ आपको 200MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर (मैक्रो मोड के साथ) मिलता है।

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग ने महीनों तक टीज करने के बाद आधिकारिक तौर पर अपने सबसे अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन, गैलेक्सी S25 एज को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी S25 एज की मोटाई केवल 5.8 मिमी है और इसका वजन केवल 163 ग्राम है, जो इस फोन की सबसे बड़ी खासियत में से एक है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट मोबाइल प्रोसेसर के साथ 200MP मेन कैमरा और गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलता है। बता दें कि एप्पल भी अपने सबसे पतले स्मार्टफोन iPhone 17 Air को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Samsung Galaxy S25 Edge Price: भारत में इतनी है कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S25 एज तीन कलर वेरिएंट-टाइटेनियम सिल्वर, टाइटेनियम जेट ब्लैक और टाइटेनियम आइस ब्लू में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह दो स्टोरेज ऑप्शन 12GB+256GB और 12GB+512GB में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की भारतीय कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है, आधिकारिक तौर पर घोषणा होने के बाद हम इस खबर को अपडेट करेंगे। बता दें कि यह फोन 23 मई को ग्लोबल स्टोर्स पर 1,099.99 डॉलर (लगभग 94,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा ।

End of Feed