टेक एंड गैजेट्स

खतरे में iPhone और iPad यूजर्स! भारत सरकार ने जारी की हाई रिस्क चेतावनी

iPhone Warning: CERT-In ने iPhone और iPad यूजर्स के लिए एक ‘हाई रिस्क’ साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब दुनिया भर में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।

Image

apple iphone alert

iPhone Warning: यदि आप एप्पल के आईफोन और आईपैड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली संस्था इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने iPhone और iPad यूजर्स के लिए एक ‘हाई रिस्क’ साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

क्या है सरकार का अलर्ट?

CERT-In द्वारा जारी इस चेतावनी में कहा गया है कि एप्पल के iOS और iPadOS में पाई गई एक गंभीर खामी (vulnerability) के चलते कुछ मैलिसियस (हानिकारक) ऐप्स उपकरणों को अनुत्तरदायी या पूरी तरह से निष्क्रिय बना सकती हैं जब तक कि उन्हें पूरी तरह से रीस्टोर न किया जाए।

किन डिवाइसों पर है खतरा?

CERT-In के अनुसार, यह खामी कई डिवाइसों पर असर डाल सकती है, जिसमें iPhone XS और इसके बाद के मॉडल, यदि वे iOS के 18.3 से पुराने वर्जन चला रहे हैं। इसके अलावा iPad Pro (12.9 इंच 2nd जेनरेशन और इसके बाद के मॉडल), iPad Pro (10.5 इंच), iPad 6th जेनरेशन और इसके बाद के मॉडल, iPad Air 3rd जेनरेशन और इसके बाद के मॉडल और iPad mini 5th जेनरेशन और इसके बाद के मॉडल खतरे में आ सकते हैं।

प्रभावित सॉफ्टवेयर वर्जन

  • iOS 18.3 से पहले के वर्जन (iPhone XS और उससे नए डिवाइसों के लिए)
  • iPadOS 17.7.3 से पहले के वर्जन (iPad Pro 12.9 इंच 2nd जेनरेशन, iPad Pro 10.5 इंच, iPad 6th जेनरेशन के लिए)
  • iPadOS 18.3 से पहले के वर्जन (अन्य सभी नए iPad मॉडल्स के लिए)

क्या करें यूजर्स?

CERT-In ने सभी यूज्स को सलाह दी है कि वे अपने डिवाइस को तुरंत लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन में अपडेट करें, ताकि इस साइबर खतरे से बचा जा सके। साथ ही, अनजान या असत्यापित ऐप्स को इंस्टॉल न करने, और विश्वसनीय सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करने की सिफारिश की गई है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article