Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग ने महीनों तक टीज करने के बाद आधिकारिक तौर पर अपने सबसे अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन, गैलेक्सी S25 एज को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी S25 एज की मोटाई केवल 5.8 मिमी है और इसका वजन केवल 163 ग्राम है, जो इस फोन की सबसे बड़ी खासियत में से एक है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट मोबाइल प्रोसेसर के साथ 200MP मेन कैमरा और गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलता है। बता दें कि एप्पल भी अपने सबसे पतले स्मार्टफोन iPhone 17 Air को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
Samsung Galaxy S25 Edge Price: भारत में इतनी है कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S25 एज तीन कलर वेरिएंट-टाइटेनियम सिल्वर, टाइटेनियम जेट ब्लैक और टाइटेनियम आइस ब्लू में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह दो स्टोरेज ऑप्शन 12GB+256GB और 12GB+512GB में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की भारतीय कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है, आधिकारिक तौर पर घोषणा होने के बाद हम इस खबर को अपडेट करेंगे। बता दें कि यह फोन 23 मई को ग्लोबल स्टोर्स पर 1,099.99 डॉलर (लगभग 94,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा ।
Samsung Galaxy S25 Edge Specifications: स्पेसिफिकेशन और डिजाइन
फोन में 6.7 इंच का AMOLED पैनल मिलता है, इसके साथ QHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन एंड्रॉयड 15 के साथ वन यूआई 7 और गैलेक्सी एआई फीचर्स जैसे ड्राइंग असिस्ट और ऑडियो इरेर पर चलता है।
इसमें गैलेक्सी के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC चिपसेट है। यह वही चिप है जो अन्य गैलेक्सी S25 सीरीज के फोन में मिलता है। इसके अलावा फोन में 12GB LPDDR5x रैम के साथ 256GB और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के विकल्प हैं।
मिलता है 200MP कैमरा
अल्ट्रा स्लिम होने के बाद भी स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, पीछे की तरफ आपको 200MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर (मैक्रो मोड के साथ) मिलता है। वहीं, फ्रंट कैमरा 12MP का सेंसर है।
बैटरी क्षमता की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Edge में 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,900mAh की बैटरी भी मिलती है। सैमसंग का दावा है कि इस चार्जिंग स्पीड से डिवाइस को लगभग 30 मिनट में 55 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह IP68 जल और धूल रेसिस्टेंट, 5G, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी के साथ आता है।
