साउथ कोरियन टेक जायंट सैंमसंग ने हाल में Samsung Galaxy M47 5G को लॉन्च किया था। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब आपको इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। दरअसल सैमसंग ने लॉन्च के कुछ ही दिनों के अंदर इस स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ग्राहकों के लिए बड़ा झटका यह है कि कंपनी ने भारी भरकम बढ़ोतरी की है।
सैमसंग ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमतों में की बड़ी बढ़ोतरी।(फोटो क्रेडिट-Samsung)
Samsung Galaxy M47 5G मिडरेंज फ्लैगशिप लेवल का स्मार्टफोन है। इसमें आपको दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। अगर आपको एक ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जिसमें डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ आप हल्की फुल्की गेमिंग का भी लुत्फ उठा सकें तो यह फोन एक बढ़िया ऑप्शन था। सैमसंग ने इसकी कीमत अब 7000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं।
कीमत में 8000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी
आपको बता दें कि Samsung Galaxy M47 5G को कंपनी ने 25,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। 7000 रुपये महंगा होने के बाद अब आप इसे 32,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यह कीमत इसके 6GB रैम और 128GB वेरिएंट की है। इसका मिड वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी ने 28,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 36,999 खर्च करने पड़ेंगे।
Samsung Galaxy M47 5G का टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी ने बाजार में 33,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। सैमसंग ने इसकी कीमत में 8000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है जिसके बाद इसे खरीदने के लिए 41,999 खर्च करने पड़ेंगे।
Samsung Galaxy M47 5G Specs
- Samsung Galaxy M47 5G में आपको 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
- डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन Android 16 को सपोर्ट करता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।
- सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई है।
- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50+5+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
- सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
