लेटेस्ट Samsung Galaxy M36 की गिर गई कीमत, 1000 रुपये से कम की EMI में खरीदें

सैमसंग ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M36 5G को लॉन्च किया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमेजन इस स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। सस्ते में खरीदारी करने का शानदार मौका है।

Amazon Discount Offer: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में मिड रेंज सेगमेंट में Samsung Galaxy M36 5G को लॉन्च किया था। अभी इस स्मार्टफोन को लॉन्च हुए एक महीने भी नहीं हुए थे कि इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर दी गई है। इस लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन को आप इस समय हाजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 5000mAh की बड़ी बैटरी और दमदार कैमरे से लैस किया है।

Samsung M36 5G

सैमसंग के नए स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका। (फोटो क्रेडिट- X)

आपको बता दें कि Samsung Galaxy M36 5G पिछले साल लान्च किए गए Samsung Galaxy M35 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। लेटेस्ट मॉडल में कंपनी ने इसमें बेहतरी कैमरा सेटअप दिया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को तीन अलग-अलग वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन अपने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर भारी छूट दे रहा है।

End of Feed