टेक एंड गैजेट्स

लेटेस्ट Samsung Galaxy M36 की गिर गई कीमत, 1000 रुपये से कम की EMI में खरीदें

सैमसंग ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M36 5G को लॉन्च किया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमेजन इस स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। सस्ते में खरीदारी करने का शानदार मौका है।

Image

सैमसंग के नए स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका। (फोटो क्रेडिट- X)

Amazon Discount Offer: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में मिड रेंज सेगमेंट में Samsung Galaxy M36 5G को लॉन्च किया था। अभी इस स्मार्टफोन को लॉन्च हुए एक महीने भी नहीं हुए थे कि इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर दी गई है। इस लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन को आप इस समय हाजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 5000mAh की बड़ी बैटरी और दमदार कैमरे से लैस किया है।

आपको बता दें कि Samsung Galaxy M36 5G पिछले साल लान्च किए गए Samsung Galaxy M35 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। लेटेस्ट मॉडल में कंपनी ने इसमें बेहतरी कैमरा सेटअप दिया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को तीन अलग-अलग वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन अपने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर भारी छूट दे रहा है।

Samsung Galaxy M36 5G की गिरी कीमत

Samsung Galaxy M36 5G का 128GB वाला वेरिएंट अमेजन पर 22,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। हाालंकि आपको अभी इस पर 24% की छूट ऑफर की जा रही है। इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 17,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर भी दे रहा है। अगर आप इसका लाभ लेतें हैं एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे। आप इस स्मार्टफोन को हजार रुपये से कम की EMI पर भी खरीद सकते हैं।

हजारों रुपये बचाने का मौका

अमेजन यूजर्स को एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे 16,500 रुपये तक में एक्सचेंज करा सकते हैं। मतलब आपके पास इस ऑफर में भारी भरकम बचत करने का मौका है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की फिजिकल और वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Samsung Galaxy M36 5G के फीचर्स

  • Samsung Galaxy M36 5G में आपको 6.7 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन मिलती है।
  • इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1080 x 2340 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है।
  • सैमसंग का यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
  • इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन 50+8+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article