टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Book5 Pro भारत में लॉन्च, 32GB रैम और 1TB स्टोरेज से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स

सैमसंग ने भारतीय बाजार में नया लैपटॉप Samsung Galaxy Book 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में कंपनी ने 16 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 1TB तक की स्टोरेज और 32GB तक की रैम का सपोर्ट दिया है। सिंगल चार्ज पर यह लैपटॉप 25 घंटे तक का बैकअप देता है।

Image

सैमसंग ने भारतीय बाजार में उतारा नया लैपटॉप। (फोटो क्रेडिट-Samsung)

Samsung Galaxy Book 5 Pro Launched: साउथ कोरिया की टेक जायंट सैमसंग ने भारतीय बाजार में एक नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने इस लैपटॉप को मार्च के महीने लॉन्च की गई गैलेक्सी बुक 5 सीरीज के अंतर्गत लॉन्च किया है जो कि Samsung Galaxy Book 5 Pro 16 इंच है। कंपनी ने गैलेक्सी बुक प्रो को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था जिसमें 14 इंच और 16 इंच वेरिएंट शामिल थे। मार्च के लॉन्च के दौरान कंपनी ने ग्लोबल स्तर पर दोनों ही वेरिएंट को अलग अलग देश के मार्केट में पेश किया था लेकिन भारत में सिर्फ 14 इंच वाला वेरिएंट ही लाया गया था। हालांकि अब कंपनी ने भारतीय फैंस के लिए 16 इंच साइज वाला लैपटॉप भी लॉन्च कर दिया है।

अगर आपका बजट डेढ़ लाख के करीब है तो आप Samsung Galaxy Book 5 Pro की तरफ जा सकते हैं। सैमसंग ने अपने इस लेटेस्ट लैपटॉप में भर-भर के फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। अगर आप अपने पर्सनल और प्रोफेशनल वर्क के लिए फ्लैगशिप फचर्स वाला लैपटॉप तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको इसके प्राइस और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy Book 5 Pro की कीमत

Samsung Galaxy Book 5 Pro में आपको दो वेरिएंट्स देखने को मिलते हैं। इसमें पहला वेरिएंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है जबकि वहीं दूसरा वेरिएंट 32GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। अगर आप 16GB रैम वाला मॉडल खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 1,44,990 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर आप इसका 32GB वाला मॉडल खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 1,76,990 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Samsung Galaxy Book 5 Pro के स्पेशिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Book 5 Pro में कंपनी ने 16 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है। इसमें आपको Dynamic AMOLED 2X वाला डिस्प्ले दिया है। इसकी डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें आपको 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ में आपको Intel AI NPU का सपोर्ट मिलता है। इस प्रीमियम लैपटॉप में आपको 32GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है।

वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें डुअल माइक्रोफोन और क्वाड स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एटमास का फीचर दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स यह लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है। सैमसंग ने इस लैपटॉप में 76.1Wh बैटरी दी गई है। इसमें आपको 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी क्लेम करती है कि सिंगल चार्ज पर इसमें 25 घंटे तक का बैटरी बैकअल मिलता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article