टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Samsung का सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे 6 साल के OS अपडेट

Samsung Galaxy A16 5G India Launch: सैमसंग गैलेक्सी A16 5G में तीन रियर कैमरे, 5,000mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग मिलती है। गैलेक्सी A16 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Image

Samsung Galaxy A16 5G

Samsung Galaxy A16 5G: सैमसंग ने अपने किफायती फोन सैमसंग गैलेक्सी A16 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और छह OS अपग्रेड और छह साल के सुरक्षा अपडेट मिलने वाले हैं। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

कितनी है कीमत

सैमसंग गैलेक्सी A16 5G को ब्लू ब्लैक, गोल्ड और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन-फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy A16 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी A16 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज से लैस किया गया है। इसके साथ कंपनी 6 साल तक ओएस अपडेट देने वाली है।

मिलेंगे तीन रियर कैमरे

सैमसंग गैलेक्सी A16 5G में तीन रियर कैमरे मिलते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Samsung Galaxy A16 5G Battery: बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 5,000mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग मिलती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे सभी जरूरी फीचर्स हैं। फोन में IP54 रेटिंग, सैमसंग का नॉक्स वॉल्ट सुरक्षा फीचर और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article