Karwa Chauth 2024 Whatsapp Video Status: करवा चौथ भारत और दुनिया भर में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है। इसे करक चतुर्थी भी कहा जाता है। इस साल करवा चौथ का त्यौहार 20 अक्टूबर रविवार को मनाया जा रहा है। यह दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखने के लिए समर्पित है। ऐसे में आप अपनी पत्नी के लिए खास व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। यहां हम खास वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Karwa Chauth 2024
Karwa Chauth 2024 Whatsapp Video Status: वीडियो स्टेटस से दें बधाई
सोशल मीडिया के जमाने में इस साल करवा चौथ पर व्हाट्सएप वीडियो के जरिए बधाई देना सबसे अच्छा विकल्प है। व्हाट्सएप वीडियो को आप सीधे अपनी पत्नी को भेज करते हैं और उनको अपना स्नेह और प्रेम दिखा सकते हैं। करवा चौथ पर स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी। अपने फोन में प्ले स्टोर ओपन करें और 'Karwa Chauth Whatsapp Status Video' सर्च करें। अब यहां आपको कई सारे स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।

Karwa Chauth 2024
- अब स्टेटस ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स पर Karwa Chauth 2024 लिखें और सर्च करें।
- यहां आपको करवा चौथ के लिए कई सारे स्पेशल वीडियो मिल जाएंगे।
- अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड करें और स्टेटस पर लगा दें।
- यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं या अपने पार्टनर को भेज सकते हैं।

Karwa Chauth 2024
Karwa Chauth 2024 Status: ये तरीका भी कर सकते हैं इस्तेमाल
इसके अलावा आप अपनी पत्नी के लिए स्पेशल वीडियो भी बना सकते हैं, जिसमें आप दोनों की फोटो को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए भी कई सारे ऐप आपको मिल जाते हैं। इसमें आपको बस दोनों की फोटो लगानी होती है और यह ऑटोमेटिक शॉर्ट वीडियो क्रिएट कर देता है। इसे आप स्टेटस पर लगा सकते हैं या सीधे अपने पार्टनर को भेज सकते हैं।

Karwa Chauth 2024
Karwa Chauth 2024 Special Stickers GIF: स्पेशल दिन को बनाएं खास
- इसके अलावा आप व्हाट्सएप स्टीकर और जीआईएफ की भी मदद ले सकते हैं।
- सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और चैट बॉक्स में जाएं, जिसे आप WhatsApp Sticker स्टिकर भेजना चाहते हैं।
- अब कीबोर्ड से इमोजी सेक्शन में जाएं और यहां से स्टिकर पर टैप करें।
- सर्च बॉक्स में हिंदी या इंग्लिश में Karwa Chauth या Love Stickers लिखें और सर्च करें।
- इसके बाद अपनी पसंद का स्टिकर पर टैप करें और सेंड कर दें।

Karwa Chauth 2024
