Samsung ने चुपके से लॉन्च किया यह दमदार स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये

Samsung Galaxy A06 Smartphone: सैमसंग गैलेक्सी A06 में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Samsung Galaxy A06 Smartphone: सैमसंग ने बुधवार को भारत में अपने एक और किफायती फोन सैमसंग गैलेक्सी A06 (Samsung Galaxy A06) को लॉन्च कर दिया है। फोन 10 हजार से भी कम की शुरुआती कीमत पर आता है। इसमें 6.7 इंच HD+ स्क्रीन, मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वन UI 6 का सपोर्ट है।

Samsung Galaxy A06 Smartphone

Samsung Galaxy A06 Smartphone

Samsung Galaxy A06 की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी A06 तीन शानदार-ब्लैक, गोल्ड और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत पर 4GB + 64GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। वहीं 4GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये है। फोन को सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

End of Feed