टेक एंड गैजेट्स

Best Postpaid Plans: सबसे सस्ते पोस्टपेड रिचार्ज प्लान, कम कीमत में मिलेगा फायदा ही फायदा

Jio Best Postpaid Plans: यहां हम आपको 500 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट पोस्टपेड रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं। इन प्लान के साथ आप फैमिली मेंबर्स की सिम को भी शामिल कर सकते हैं।

Image

Jio Best Postpaid Plans

Jio Best Postpaid Plans: दो महीना पहले ही जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़ाई हैं। बढ़ोतरी के बावजूद, जियो के 500 रुपये से कम कीमत वाले पोस्टपेड मोबाइल प्लान अभी भी मौजूद हैं, जो कई सारी सुविधाओं के साथ आते हैं। यहां हम आपको जियो के सबसे बेस्ट और किफायती पोस्टपेड रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं।

Jio 349 रुपये पोस्टपेड प्लान

रिलायंस जियो के सबसे सस्ते मासिक प्लान की कीमत 349 रुपये है। इस पोस्टपेड प्लान में आपको एक महीने के लिए कुल 30 जीबी डेटा मिलता है। यदि आप इस डेटा को खत्म कर देते हैं तो इसके बाद आपसे हर जीबी डेटा के लिए 10 रुपये चार्ज किया जाएगा।

इस प्लान के साथ कोई अतिरिक्त सिम कार्ड नहीं दिया जाता है। यानी यह प्लान सिंगल व्यक्ति के लिए बेस्ट है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस/दिन मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा, JioTV, JioCinema और JioCloud भी मिलते हैं।

Jio 449 रुपये पोस्टपेड प्लान

जियो के इस पोस्टपेड प्लान में आपको एक महीने के लिए 75GB डेटा मिलता है। यानी यदि आप घर से काम करते हैं या ज्यादा वीडियो और ओटीटी देखते हैं तो यह प्लान आपके लिए है। 449 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन भी मिलता है।

इस प्लान के साथ आप जियो से 3 फैमिली सिम कार्ड तक ले सकते हैं। यानी यदि आप अपने फैमिली के किसी सदस्य को भी इस प्लान में शामिल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रति सदस्य 150 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यानी आप 600 रुपये में दो सिम, 750 में तीन सिम और 900 रुपये में 4 सिम चला सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article