Galaxy Z Fold की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, 22 जुलाई को होने वाली है लॉन्चिंग

अगर आप लॉन्च के तुरंत बाद Samsung का नया फोल्डेबल फोन या स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो प्री-रिजर्वेशन कराना फायदे का सौदा हो सकता है। 999 रुपये के रिफंडेबल टोकन के साथ 2,799 रुपये का वाउचर, बेहतर एक्सचेंज वैल्यू और अन्य लॉन्च ऑफर्स का लाभ मिल सकता है।

Samsung ने अपने आगामी Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से पहले भारत में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉच के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है, हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च होने वाले डिवाइस के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस इवेंट में Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 को पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 6

Galaxy Z Fold की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, 22 जुलाई को होने वाली है लॉन्चिंग

सिर्फ 999 रुपये देकर करें प्री-रिजर्व

अगर आप Samsung के आने वाले फोल्डेबल फोन या स्मार्टवॉच खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 999 रुपये का रिफंडेबल टोकन अमाउंट देकर डिवाइस को प्री-रिजर्व कर सकते हैं। Samsung का कहना है कि यह राशि पूरी तरह रिफंडेबल होगी और लॉन्च के बाद प्री-ऑर्डर करते समय इसका फायदा मिलेगा।

End of Feed