रूस ने Telegram और WhatsApp कॉल पर लगाई पाबंदी, कहा- अपराधियों को रोकने के लिए जरूरी कदम

मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि कंपनियां रूसी कानूनों का पूरी तरह पालन करें, रूस में कानूनी इकाई खोलें, रोसकोमनाडज़ोर व कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सहयोग करें, तो यह पाबंदी हटाई जा सकती है।

रूस ने टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर कुछ वॉयस कॉल्स को प्रतिबंधित करना शुरू कर दिया है। सरकार का आरोप है कि ये विदेशी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म धोखाधड़ी और आतंकवाद से जुड़े मामलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जानकारी साझा करने में विफल रहे हैं। इसकी जानकारी रूस के डिजिटल विकास मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध केवल कॉल्स पर लागू होगा, ऐप की अन्य सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Whatsapp Telegram Call Banned

Whatsapp Telegram Call Banned

रूस के संचार नियामक रोसकोमनाडजोर ने इंटरफैक्स ने कहा कि अपराधियों को रोकने के लिए विदेशी मैसेंजर्स पर कॉल्स को आंशिक रूप से प्रतिबंधित किया जा रहा है। इनकी अन्य सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। व्हाट्सएप की मालिक कंपनी मेटा और टेलीग्राम की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई।

End of Feed