Reliance Jio Vodafone-Idea New Year 2024 Plan: JIO यदि आप रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दोनों टेलीकॉम कंपनियां नए साल पर यूजर्स के लिए अपने प्लान पर दमदार ऑफर दे रही हैं। यदि आप एक साल वाला प्लान लेते हैं तो पहले तो आपको एक साल तक रिचार्ज कराने से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही आपको ज्यादा वैलिडिटी और फ्री OTT जैसे लाभ भी मिलेंगे।
New Year 2024 Plan
Jio का न्यू ईयर धमाका ऑफर
जियो का नए साल वाला सबसे शानदार प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 2999 रुपये है। इस कीमत पर आपको 365 दिन की वैलिडिटी नहीं बल्कि 24 दिन की एक्स्ट्रा के साथ पूरे 389 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। यानी एक साल और 24 दिन तक आप रिचार्ज कराना भूल जाएंगे।
प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो इसमें आपको हर दिन 2.5 जीबी डेटा मिलता है। प्लान के साथ यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलता है। यानी आप कितना भी डेटा इस्तेमाल करें आपका डेटा खत्म नहीं होगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। फ्री ऐप्स की बात करें तो इसमें जियो टीवी और जियो सिनेमा का फ्री एक्सेस मिलता है।
वोडाफोन-आइडिया का एक साल वाला प्लान
वीआई 3099 रुपये में सालभर वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है। Vi ऐप से इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आप 75 रुपये का डिस्काउंट और 50जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी पा सकते हैं। प्लान में 2जीबी डेटा, 365 दिन की वैलिडिटी और रोज 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है। इस प्लान के साथ वीआई की बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाट्स, Vi Movies & TV ऐप जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इस प्लान के साथ आपको फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
