टेक एंड गैजेट्स

Reliance Jio ने फिर बढ़ाई रिचार्ज प्लान की कीमतें, इस बार महंगे हुए दो खास प्रीपेड प्लान

Jio Prepaid Plans With Netflix Subscription: जियो ने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले दो प्लान में 200 रुपये और 300 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। इन प्लान में 84 दिन के लिए फ्री नेटफ्लिक्स का एक्सेस मिलता है। दोनों प्लान में अलग-अलग फायदे मिलते हैं।

Image

Reliance Jio Prepaid Plans

Jio Recharge plan Price Hike: जियो ने पिछले महीने ही अपने सभी रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई है। कंपनी ने अब दो और प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है। नई बढ़ोत्तरी में नेटफ्लिक्स वाले दो प्लान शामिल है। कंपनी ने इन प्लान में 200 रुपये और 300 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।

इतनी बढ़ी Netflix प्लान की कीमत

रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान अब 1,299 रुपये और 1,799 रुपये में उपलब्ध हैं, ये प्लान पहले 1,099 रुपये और 1,499 रुपये में लिस्ट किए गए थे। दोनों प्लान में फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन मिलता है। 1,299 रुपये वाले प्रीपेड पैकेज में नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान शामिल है, जबकि महंगे 1,799 रुपये वाले प्लान में नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान के साथ आता है।

1,299 रुपये वाले प्लान के फायदे

जियो के 1,299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहक केवल स्मार्टफोन या टैबलेट पर नेटफ्लिक्स को एक्सेस करते हैं। यानी यूजर्स केवल एक ही डिवाइस में नेटफ्लिक्स कंटेंट को एक्सेस कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को केवल 480p क्वालिटी में वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है।

1,799 रुपये वाले प्लान के फायदे

वहीं ज्यादा कीमत वाले Netflix प्लान में यूजर्स को 720p क्वालिटी में वीडियो देखने की सुविधा मिलती है। दोनों ही प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि, दोनों प्लान में आपको अलग-अलग डेटा लाभ मिलता है। 1,799 रुपये वाले प्लान में आपको 3GB/दिन जबकि 1,299 रुपये वाले प्लान में 2GB/दिन डेटा मिलता है। दोनों ही प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100SMS की सुविधा भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article