रिलायंस जियो ने JioShield किया लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम और क्या हैं फायदे

माता-पिता के फोन में JioThings और बच्चे या बुजुर्ग के फोन में JioShield ऐप इंस्टॉल करना होगा। दोनों ऐप जुड़ने के बाद माता-पिता अपने फोन से लोकेशन, स्क्रीन टाइम, ऐप और कॉन्टैक्ट जैसी सुविधाएं मैनेज कर सकेंगे।

बच्चे घर से बाहर हों या बुजुर्ग अकेले निकले हों, उनकी लोकेशन से लेकर जरूरत के वक्त SOS अलर्ट तक अब एक ही जगह मिल सकेगा। जियो ने JioShield लॉन्च किया है, जिसमें परिवार की बाहर और ऑनलाइन दोनों तरह की सुरक्षा के लिए लोकेशन ट्रैकिंग, SOS अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

JioShield

एक साल की कीमत 1,000 रुपये

लोकेशन ट्रैकिंग

JioShield के जरिए माता-पिता बच्चे की लोकेशन देख सकेंगे और जरूरी सेफ्टी अलर्ट पा सकेंगे। फोन की बैटरी कम होने पर भी अलर्ट मिलेगा। बच्चों के मामले में यह तय किया जा सकेगा कि वे किन ऐप्स और कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल करें और स्क्रीन पर कितना समय बिताएं। यानी उनके ऑनलाइन इस्तेमाल पर भी नजर और कंट्रोल रखा जा सकेगा। यही सुविधा बुजुर्ग माता-पिता से जुड़े रहने और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है।

End of Feed