स्वतंत्रता दिवस पर Jio का तोहफा, एयरफाइबर और मोबाइल रिचार्ज के लिए आया गजब का प्लान, भर-भर के मिलेंगे फायदे

Reliance Jio Freedom Offer Plans: यदि आप जियो यूजर्स हैं तो 15 अगस्त से पहले इन ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। यूजर्स को प्लान पर सीधे 30 फीसद तक का डिस्काउंट और एयरफाइबर कनेक्शन पर 1,000 रुपये की इंस्टॉलेशन फीस पर राहत मिलेगी।

Jio Freedom Plans Offers: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके 48 करोड़ से ज़्यादा यूजर हैं। कंपनी ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए कई प्लान हटा दिए हैं और ज्यादातर प्लान की कीमतों में इजाफा किया है। लेकिन कंपनी ने अब स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर जियो फ्रीडम प्लान ऑफर किए हैं। इन प्लान में आपको कई लाभ मिलने वाले हैं। वहीं कंपनी ने जियो फ्रीडम एयरफाइबर प्लान भी पेश किया है। जियो फ्रीडम प्लान में आपको फ्री कॉलिंग और डेटा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। चलिए जानते हैं इन प्लान की कीमत और फायदों के बारे में...

Jio Freedom plans

Jio Freedom plans

Jio Freedom plan

जियो फ्रीडम प्लान की कीमत 355 रुपये है और यह पूरे 30 दिन की वैधता प्रदान करता है, जो अन्य जियो प्लान से अलग है। जियो सब्सक्राइबर 30 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। यानी इस प्लान में 28 दिन नहीं बल्कि 30 दिन की वैधता है।

End of Feed