Har Ghar Tiranga Campaign: भारत 15 अगस्त, 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस ((Happy independence day images 2024) मना रहा है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सरकार ने 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तीसरे संस्करण की घोषणा की है। यह अभियान देश के नागरिकों को अपने घरों पर गर्व से भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है। यदि आप हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और ध्वज के साथ सेल्फी शेयर करते हैं तो आपको इसका सर्टिफिकेट (Har Ghar Tiranga Certificate) भी मिलता है। चलिए जानते हैं हर घर तिरंगा अभियान के सर्टिफिकेट प्राप्त करने का तरीका।
Har Ghar Tiranga Certificate: ऐसे मिलेगा हर घर तिरंगा अभियान का सर्टिफिकेट
- सबसे पहले आपको ऑफिशियल साइट harghartiranga.com पर जाना है।
- यहां आपको अपलोड सेल्फी पर क्लिक करना है, और 'क्लिक टू पार्टिसिपेट' या नेक्स्ट चुनें।
- अपना नाम, फोन नंबर, राज्य और देश जैसी बुनियादी जानकारी दर्ज करें।
- तिरंगे के साथ एक सेल्फी अपलोड करें।
- पोर्टल को फोटो का उपयोग करने की अनुमति दें, फिर प्रोसेस पूरी करने के लिए 'Generate Certificate' विकल्प पर क्लिक करें।
- इन प्रोसेस को पूरा करके आप हर घर तिरंगा अभियान का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
क्या है हर घर तिरंगा अभियान?
आजादी का अमृत महोत्सव पहल के तहत 2022 में शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों और भारतीय ध्वज के बीच एक व्यक्तिगत संबंध को बढ़ावा देना है। लोगों को अपने घरों में तिरंगा लाने के लिए आमंत्रित करके, अभियान राष्ट्र निर्माण में व्यक्तिगत भागीदारी का प्रतीक है।
अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि भारतीय ध्वज के साथ संबंध पारंपरिक रूप से औपचारिक और आधिकारिक रहा है, और इसे घर पर फहराने से व्यक्तियों को राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से सक्रिय रूप से भाग लेने और झंडे के साथ सेल्फी शेयर करने का आग्रह किया है, जबकि इस दिन को मनाने के लिए तिरंगा यात्रा और विभाजन स्मृति दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
