टेक एंड गैजेट्स

स्विगी ने लॉन्च की UPI सर्विस, अब ऐप छोड़े बिना कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट

Swiggy UPI: ग्राहक ऐप के पेमेंट पेज पर जाकर और स्विगी यूपीआई चुनकर अपने बैंक अकाउंट को लिंक करने के लिए एक बार की सेटअप प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे ट्रांजेक्शन फास्ट हो जाएंगे और उन्हें ऑनलाइन पेमेंट के लिए किसी और ऐप की जरूरत नहीं होगी।

Image

Swiggy UPI

Photo : iStock

Swiggy UPI: स्विगी ने आज अपने प्लेटफॉर्म पर स्विगी यूपीआई सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने ग्राहकों को बेहतर पेमेंट एक्पीरियंस प्रदान करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के यूपीआई प्लग-इन (UPI Pluggin) को इंटीग्रेट किया है। इस इंटीग्रेशन के साथ, यूजर्स अब स्विगी ऐप को छोड़े बिना यूपीआई ट्रांजैक्शन पूरा कर सकते हैं। इससे पेमेंट प्रोसेस आसान हो गई है। यूजर्स को इसके लिए अब पांच चरणों के बजाय केवल एक चरण से गुजरना होगा।

जसपे (Juspay) के Hyper UPI Pluggin द्वारा संचालित यह नई सुविधा, थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप्स पर रीडायरेक्ट होने की आवश्यकता को समाप्त कर देती है। इससे यूजर्स के लिए पेमेंट एक्सपीरिएंस पूरी तरह से आसान हो जाता है।

131 बिलियन UPI ट्रांजेक्शन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अप्रैल 2024 मे बताया था कि भारत ने लगभग 131 बिलियन यूपीआई ट्रांजेक्शन दर्ज किए हैं। जैसे-जैसे यूपीआई की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) अधिक से अधिक संस्थाओं को यूपीआई सेवाओं को इंटीग्रेट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

स्विगी का यह कदम ट्रांजेक्शन के समय को कम करने और एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए बनाया गया है। थर्ड पार्टी ऐप्स पर रीडायरेक्शन को हटाकर, स्विगी यूपीआई एक सरल और सुखद यूजर अनुभव प्रदान करता है। इससे ट्रांजेक्शन का समय 15 सेकंड से घटाकर केवल 5 सेकंड कर दिया जाता है।

पेमेंट के लिए सबकी पसंद UPI

स्विगी के रेवेन्यू और ग्रोथ हेड अनुराग पंगनाममुला ने कहा, " हमें अपने ग्राहकों के समक्ष यूपीआई सर्विस पेश करने में बेहद खुशी हो रही है। यूपीआई सबसे ज्यादा पसन्द किए जाने वाले पेमेंट विकल्पों में से एक है। ऐसे में यह विकल्प स्विगी के कंज्यूमर्स को बेहतर सुविधा प्रदान करने के मिशन के अनुरूप है। ट्रांजेक्शन को सरल बनाने और पेमेंट विफलता को कम करके, हमें विश्वास है कि यह सुविधा स्विगी पर कंज्यूमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगी।"

स्विगी यूपीआई कैसे सेट करें

ग्राहक ऐप के पेमेंट पेज पर जाकर और स्विगी यूपीआई चुनकर अपने बैंक अकाउंट को लिंक करने के लिए एक बार की सेटअप प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस सेटअप के बाद, हर ट्रांजेक्शन के लिए, उन्हें केवल अपना यूपीआई पिन डालना होगा, जिससे ट्रांजेक्शन फास्ट हो जाएंगे।

इसके अलावा, इन-हाउस प्लग-इन अनुभव ग्राहकों को पेमेंट जर्नी में किसी भी समस्या जैसे अपर्याप्त फंड, गलत क्रेडेंशियल या तकनीकी समस्याओं के बारे में तुरंत सूचित करेगा, जिससे वे निर्णय ले सकेंगे और अपने भुगतान सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article