Jio Freedom Plans Offers: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके 48 करोड़ से ज़्यादा यूजर हैं। कंपनी ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए कई प्लान हटा दिए हैं और ज्यादातर प्लान की कीमतों में इजाफा किया है। लेकिन कंपनी ने अब स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर जियो फ्रीडम प्लान ऑफर किए हैं। इन प्लान में आपको कई लाभ मिलने वाले हैं। वहीं कंपनी ने जियो फ्रीडम एयरफाइबर प्लान भी पेश किया है। जियो फ्रीडम प्लान में आपको फ्री कॉलिंग और डेटा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। चलिए जानते हैं इन प्लान की कीमत और फायदों के बारे में...
Jio Freedom plan
जियो फ्रीडम प्लान की कीमत 355 रुपये है और यह पूरे 30 दिन की वैधता प्रदान करता है, जो अन्य जियो प्लान से अलग है। जियो सब्सक्राइबर 30 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। यानी इस प्लान में 28 दिन नहीं बल्कि 30 दिन की वैधता है।
इसके अलावा 355 रुपये वाले प्लान में आपको कुल 25GB डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें डेली डेटा की कोई सीमा नहीं है। इसका मतलब है कि आप अपनी सुविधानुसार पूरे महीने में 25GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं, चाहे इसे पूरे 30 दिनों में इस्तेमाल करें या एक दिन में। प्लान में आपको 100 डेली फ्री SMS भी मिलेंगे।
Jio Airfiber Freedom offer
इसके अलावा जियो ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर भी फ्रीडम ऑफर दे रहा है। इसके लिए आपको नए जियो एयरफाइबर का कनेक्शन लेना होगा। यूजर्स को प्लान पर सीधे 30 फीसद तक का डिस्काउंट और एयरफाइबर कनेक्शन पर 1,000 रुपये की इंस्टॉलेशन फीस पर राहत मिलेगी। इस ऑफर का लाभ 15 अगस्त 2024 तक लिया जा सकेगा।
फ्रीडम ऑफर के फायदे
रिलायंस जियो 15 अगस्त तक एयरफाइबर का कनेक्शन लेने पर 1,000 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लेगी। जियो एयरफाइबर कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को कम से कम तीन महीने के लिए भुगतान करना होगा। कंपनी विभिन्न मूल्य कैटेगरी में डाउनलोड स्पीड लिमिट के आधार पर एक महीना, 3 महीना, 6 महीना और एक साल के प्लान दे रही है।
