22000 रुपए तक सस्ता मिल रहा है iPhone 17 Pro, जानें कहां और कैसे?

नया iPhone खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए Reliance Digital शानदार ऑफर लेकर आया है। यहां iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air पर एक्सचेंज बोनस और बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

अगर आप लंबे समय से नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Reliance Digital का यह ऑफर आपके काम आ सकता है। कंपनी अपने अपग्रेड प्रोग्राम के तहत iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air पर एक्सचेंज बोनस दे रही है। पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और बैंक डिस्काउंट जोड़ने के बाद इन स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है। हालांकि, इन कीमतों का फायदा लेने के लिए पुराना फोन एक्सचेंज करना जरूरी है।

iphone 17 Pro Deals

54,990 में कैसे मिलेगा iPhone 17 Pro?

Reliance Digital पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की लिस्ट कीमत 1,22,990 रुपये बताई गई है। ऑफर के तहत इस फोन पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू 55,000 रुपये तक हो सकती है। यह वैल्यू iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करने के उदाहरण पर आधारित है। ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इन सभी लाभों को जोड़ने के बाद iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 54,990 रुपये रह जाती है। ध्यान दें कि हर ग्राहक को पुराने फोन की इतनी एक्सचेंज वैल्यू मिलना जरूरी नहीं है।

End of Feed