रिलायंस और Meta ने मिलाया हाथ, जामनगर में बनाएंगे डेटा सेंटर, बनेगा AI इंफ्रास्ट्रक्चर का नया केंद्र

रिलायंस और Meta ने गुजरात में एक डेटा सेंटर बनाने के लिए साझेदारी की है। इसके तहत जामनगर में AI-एनेबल्ड डेटा सेंटर बनाया जाएगा जो कि करीब 168MW क्षमता वाला होगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और Meta ने गुजरात के जामनगर में AI-एनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए साझेदारी की है। रिलायंस जामनगर में 168MW क्षमता वाला डेटा सेंटर विकसित करेगी, जिसे अगले दो वर्षों में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। आगे जरूरत के हिसाब से इसकी क्षमता बढ़ाया जा सकेगा।

AI Data Center

रिलायंस-Meta ने मिलाया हाथ, जामनगर में बनाएंगे डेटा सेंटर, बनेगा AI इंफ्रास्ट्रक्चर का नया केंद्र

मेटा के साथ साझेदारी

रिलायंस इस परियोजना में डेटा सेंटर का डिजाइन, निर्माण, बिजली और जरूरी सेवाओं का प्रबंधन, रिन्युएबल पावर सप्लाई, नेटवर्क कनेक्टिविटी और ऑपरेशनल सर्विसेज उपलब्ध कराएगी यानी रिलायंस इस प्रोजेक्ट में Meta के लिए एंड-टू-एंड इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर की भूमिका निभाएगी।

End of Feed