Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Samsung Galaxy A37 5G: किस फोन में है सबसे ज्यादा दम? जानें कीमत और फीचर्स का पूरा मुकाबला

40 हजार रुपये की रेंज में बाजार में Redmi Turbo 5, Motorola Edge 70 Pro और Samsung Galaxy A37 5G की कड़ी टक्कर हो रही है। ये तीनों अपने आप में एक से बढ़कर एक हैं लेकिन बेस्ट कौन है?

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में Redmi Turbo 5 की एंट्री हो चुकी है, जो बड़ी 7,540mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ आया है। इसका सीधा मुकाबला Motorola Edge 70 Pro और Samsung Galaxy A37 5G से माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि कीमत, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर के मामले में कौन-सा फोन सबसे बेहतर साबित होता है।

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Samsung Galaxy A37 5G

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Samsung Galaxy A37 5G: 40 हजार में बेस्ट फोन कौन-सा है?

कीमत: कौन-सा फोन कितना महंगा?

Redmi Turbo 5 का 8GB + 256GB वेरिएंट 37,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये रखी गई है। वहीं Motorola Edge 70 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। Samsung Galaxy A37 5G की कीमत सबसे अधिक है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 41,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट 47,499 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 52,999 रुपये में उपलब्ध है।

End of Feed