सबसे बड़ी बैटरी वाला एंड्रॉयड टैब भारत में हुआ लॉन्च, कीमत भी है बजट में

Redmi Pad 2 Pro 5G में 4nm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉकस्पीड 2.7GHz है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU, 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज है।

यदि आप भी ऑफिस यूज या पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए किसी ऐसे टैब की तलाश कर रहे थे जिसमें बड़ी बैटरी के साथ शानदार फीचर्स, कैमरा और बड़ी डिस्प्ले हो तो आपकी यह तलाश खत्म हो गई है। रेडमी इंडिया ने भारत में Redmi Pad 2 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि Redmi Pad 2 Pro 5G में सबसे बड़ी बैटरी है। Redmi Pad 2 Pro 5G के साथ कंपनीने Redmi Note 15 5G को भी लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इस टैब की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में....

Redmi Pad 2 Pro 5G

Redmi Pad 2 Pro 5G

Redmi Pad 2 Pro 5G की कीमत

Redmi Pad 2 Pro 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला Wi-Fi वेरिएंट मिलेगा, वही इसी स्टोरेज में Wi-Fi + 5G वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। टैब के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और Wi-Fi + 5G मॉडल की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। Axis बैंक, SBI और ICICI बैंक के कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट भी मिलेगी। Redmi Pad 2 Pro 5G की बिक्री भारत में 12 जनवरी से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से सिल्वर और ग्रे कलर में होगी।

End of Feed