Redmi Note 15 Pro सीरीज की सेल भारत में हुई शुरू, इन बैंक कार्ड्स पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Feb 4, 2026, 05:06 PM IST
Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G की खरीदारी पर आपको तगड़ा डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा। इसके साथ ही आपको सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।
रेडमी के दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको धमाकेदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है। (फोटो क्रेडिट-Digit)
शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी की तरफ से जनवरी के आखिरी सप्ताह में Redmi Note 15 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के तहत Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G की भारतीय बाजार में एंट्री हुई थी। अगर आप रेडमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सीरीज के दोनों ही स्मार्टपोन्स की सेल आज से भारत में शुरू हो चुकी है। कंपनी ने सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें अच्छी परफॉर्मेंस मिले और साथ ही अच्छा कैमरा सेटअप मिले तो आप इसकी तरफ रेडमी के नए स्मार्टफोन्स को चेक आउट कर सकते हैं। रेडमी ने इसमें हाई परफॉर्मेंस चिपसेट उपलब्ध कराया है। आइए आपको Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G की कीमत और फीचर्स की जानकारी देते हैं।
Redmi Note 15 Pro+ 5G की कीमत
अगर आप Redmi Note 15 Pro को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसका 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट 29,999 रुपये और 8 GB + 256 GB स्टोरेज वाला मॉडल 31,999 रुपये में मिलेगा। रेडमी के इस स्मार्टफोन में आपको Silver Ash, Mirage Blue और Carbon Black कलर्स के ऑप्शन मिलने वाले हैं।
Redmi Note 15 Pro+ 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। अगर आप इसका 12GB + 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 43,999 रुपये खर्च करने होंगे। स्मार्टफोन में आपको Mirage Blue, Coffee Mocha और Carbon Black कलर्स का ऑप्शन मिलेगा।
Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको HDFC Bank, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। आप इन स्मार्टफोन्स को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन से खरीद सकेंगे।
Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशंस
रेडमी के दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इनके डिस्प्ले में आपको 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 15 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400-Ultra का सपोर्ट दिया गया है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ में आपको Snapdragon 7s Gen 4 का सपोर्ट मिलेगा। Redmi Note 15 Pro में 6,580 mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। अगर आप Redmi Note 15 Pro+ की तरफ जाते हैं तो आपको इसमें6,500 mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।