टेक एंड गैजेट्स

iOS 26.3 की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, इन आईफोन्स को मिलेगा सपोर्ट, जानें इसके फीचर्स

ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही बीटा टेस्टर्स के लिए नया iOS वर्जन रिलीज किया जा सकता है और अगर कोई बड़ा बग सामने नहीं आता तो कंपनी इसके तुरंत बाद ही स्टेबल पब्लिक वर्जन भी रिलीज कर देगी। कहा जा रहा है कि नए OS के साथ, Apple iPhones में 'ट्रांसफर टू एंड्रॉयड' फीचर ला रहा है।

iOS Update

करोड़ों आईफोन यूजर्स को जल्द मिलेगा नया एक्सपीरियंस।(फोटो क्रेडिट-Apple)

अगर आपके पास आईफोन है तो आपेक लिए काम की खबर है। एप्पल जल्द ही आईफोन यूजर्स के लिए Apple iOS 26.3 जल्द लाने वाला है। अपकमिंग iOS अपडेट में यूजर्स पहले से कहीं ज्यादा बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स मिलने वाले हैं। यूजर्स को जल्द ही अपने प्राइवेट डेटा को सुरक्षित रखने का एक और तरीका भी मिल जाएगा। Apple ने डेवलपर्स और बीटा टेस्टर्स के लिए iOS 26.3 के तीन वर्जन पहले ही जारी कर दिए हैं, और रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी बहुत जल्द चौथे बीटा टेस्टिंग को भी रिलीज कर सकती है।

ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही बीटा टेस्टर्स के लिए नया iOS वर्जन रिलीज किया जा सकता है और अगर कोई बड़ा बग सामने नहीं आता तो कंपनी इसके तुरंत बाद ही स्टेबल पब्लिक वर्जन भी रिलीज कर देगी। कहा जा रहा है कि नए OS के साथ, Apple iPhones में 'ट्रांसफर टू एंड्रॉयड' फीचर ला रहा है। इसके अलावा, उम्मीद है कि यह अपडेट iPhones को नॉन-Apple डिवाइस पर भी नोटिफिकेशन भेजने की अनुमति देगा।

iOS 26.3: Release timeline (Expected)

Apple पहले ही iOS 26.3 बीटा के तीन वर्जन रिलीज कर चुका है लेकिन कर चुका है। अगर रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो चौथे बीटा की संभावना बहुत कम है। इससे साफ पता चलता है कि iOS 26.3 का स्टेबल वर्जन फरवरी 2026 के पहले दो हफ़्तों में आधिकारिक तौर पर जारी किया जा सकता है।

iOS 26.3: Supported devices

आइए आपको उन डिवाइसेस के बारे में बताते हैं जिन पर एप्पल की तरफ से iOS 26.3 का अपडेट मिलने वाला है।

iPhone 17 series: iPhone 17, 17 Pro, 17 Pro Max

iPhone Air

iPhone 16 series: iPhone 16, 16e, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max

iPhone 15 series: iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max

iPhone 14 series: iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max

iPhone 13 series: iPhone 13, 13 mini, 13 Pro, 13 Pro Max

iPhone 12 series: iPhone 12, 12 mini, 12 Pro, 12 Pro Max

iPhone 11 series: iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max

iPhone SE: iPhone SE (2nd generation), iPhone SE (3rd generation)

iOS 26.3: Features (Expected)

उम्मीद की जा रही है कि Apple अपने आने वाले iOS 26.3 अपडेट में iPhone के लिए “Transfer to Android” फीचर लाएगा। इस फीचर की मदद से यूज़र iPhone और Android फोन को पास-पास रखकर कॉन्टैक्ट्स, नोट्स, फोटो, मैसेज और दूसरी जरूरी चीज़ें आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे। इसके अलावा खबर है कि Apple अपने iOS को Android डिवाइस के साथ और ज्यादा कम्पैटिबल बनाने पर भी काम कर रहा है। माना जा रहा है कि नए अपडेट में iPhone से किसी भी नॉन-Apple डिवाइस पर नोटिफिकेशन भेजने की सुविधा भी मिल सकती है।

आने वाले iOS 26.3 में नए प्राइवेसी फीचर्स आने की भी अफवाह है, जैसे कि 'लिमिट प्रिसिशन लोकेशन' ऑप्शन जो कैरियर को आपके स्ट्रीट एड्रेस के आधार पर आपकी सटीक लोकेशन ट्रैक करने से रोकेगा। ऊपर बताए गए फीचर्स के साथ, नए अपडेट में iPhone में कुछ ग्राफिकल सुधार भी होने की उम्मीद है, जैसे कि एक नया वॉलपेपर मेनू जिसमें लाइव वॉलपेपर के लिए एक खास सेक्शन होगा जो आपके एरिया के मौसम के हिसाब से बदलेंगे।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article