7000mAh बैटरी वाले Realme P4x 5G की पहली सेल आज, इंस्टेंट डिस्काउंट और EMI पर खरीदने का है मौका
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Dec 10, 2025, 10:37 AM IST
Realme P4x 5G को कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट में आपको 6GB+128GB स्टोरेज और टॉप वेरिएंट में 8GB+256GB स्टोरेज मिलती है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का दमदार प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है।
रियलमी ने अपने इस मिड रेंज सेगमेंट स्मार्टफोन को तगड़े फीचर्स से लैस किया है। (फोटो क्रेडिट-Digit)
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में Realme P4x 5G को लॉन्च किया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। रियलमी ने बाजार में इस स्मार्टफोन को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। आज दोपहर 12 बजे से Realme P4x 5G की सेल शुरू होने जा रही है। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। इस स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Realme P4x 5G की कीमत
Realme P4x 5G की कीमत की बात करें तो बता दें कि कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट में आपको 6GB+128GB स्टोरेज और टॉप वेरिएंट में 8GB+256GB स्टोरेज मिलती है। 6GB रैम वाले वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 15,999 रुपये और 8GB रैम वाले वेरिएंट के लिए आपको 19,499 रुपये खर्च करने होंगे। इस पर आपको 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिलने वाला है। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे सिर्फ 955 रुपये की मंथली EMI पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में कोई ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो डेली रूटीन वर्क के साथ आपको मल्टी टास्किंग और साथ ही थोड़ी बहुत गेमिंग करा सके तो आप Realme P4x 5G की तरफ जा सकते हैं। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको मॉडर्न डिजाइन और दमदार कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है।
Realme P4x 5G के स्पेसिफिकेशन
Realme P4x 5G आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 को सपोर्ट करता है जो कि realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। इसके डिस्प्ले में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है जिससे गेमिंग या फिर मल्टी टास्किंग के दौरान आपको शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। डिस्प्ले में आपको 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
रियलमी ने परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया है। आपको इसमें 256GB तक बड़ी स्टोरेज और 8GB तक की रैम का सपोर्ट मिलता है जिससे आप अपने यूजफुल ऐप्स को बिना किसी दिक्कत के इंस्टाल कर सकते हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्शन दिया है जिससे आप इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme P4x 5G में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।