1,999 रुपये में ANC वाले ईयरबड्स, दमदार साउंड के साथ 36 घंटे चलेगी बैटरी

Redmi Buds 5C Earbuds: रेडमी बड्स 5C को 12.4mm डायनामिक टाइटेनियम ड्राइवर, 40dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन और ब्लूटूथ 5.3 से लैस किया गया है। इसमें 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। बड्स में गूगल फास्ट पेयर फीचर और पानी और धूल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिलती है।

Redmi Buds 5C Earbuds: रेडमी ने भारत में अपनी ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन रेडमी बड्स 5सी को लॉन्च कर दिया है। ईयरफोन को रेडमी 13 5जी के साथ पेश किया गया है। इसमें दमदार साउंड और हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) के साथ 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। बड्स में 12.4mm डायनामिक टाइटेनियम ड्राइवर मिलते हैं।

Redmi Buds 5C

Redmi Buds 5C (Image-Redmi)

Redmi Buds 5C Price: कितनी है कीमत

बड्स को तीन रंग- एकॉस्टिक ब्लैक, बास व्हाइट और सिम्फनी ब्लू में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। यह 20 जुलाई से ब्रांड की वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और शाओमी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

End of Feed