50 करोड़ Jio यूजर्स की हुई मौज, 98 दिन तक रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म
Reliance Jio ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बढ़ी टेंशन खत्म कर दी है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान मौजूद है जिससे आप सिम बंद होने और बार-बार रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पा सकते हैं। आइए आपको जियो के धमाकेदार सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 11 2025, 11:39 IST
Image Credit : Digit/Jio01 / 09
मोबाइल फोन्स आज के समय में हर किसी की एक बेसिक जरूरत बन चुका है। हालांकि जब से रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ी है तब से यूजर्स के लिए हर महीने दो नंबर रिचार्ज कर पाना एक मुश्किल काम बन चुका है
Image Credit : Digit/Jio02 / 09
अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान है तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको आज जियो के पास मौजूद एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जो आपको मंथली रिचार्ज प्लान्स से राहत देगा और साथ ही जेब का बोझ भी कम होगा।
Image Credit : Digit/Jio03 / 09
दरअसल जब से मोबाइल रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड भी बढ़ी है। ग्राहकों के बदलते इंट्रेस्ट को देखते हुए जियो ने भी अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव कर दिया है।
Image Credit : Digit/Jio04 / 09
कंपनी ने अपनी लिस्ट में शॉर्ट टर्म वाले प्लान्स की संख्या में कटौती कर दी है। अब आपको जियो की लिस्ट में 56 दिन, 70 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 200 दिन, 336 दिन और 365 दिन तक चलने वाले प्लान्स अधिक मिलेंगे।
Image Credit : Digit/Jio05 / 09
अगर आपको 200 दिन, 336 दिन या फिर 365 दिन वाला एनुअल रिचार्ज प्लान महंगा लग रहा है तो ऐसे ग्राहकों के लिए जियो एक ऐसा प्लान भी ऑफर करता है जो कम कीमत में करीब 100 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Image Credit : Digit/Jio06 / 09
जियो के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ 999 रुपये है। जियो का यह प्लान आपकी बड़ी टेंशन खत्म करने वाला है। इस प्लान में आपको लगभग 100 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी प्लान में ग्राहकों को 98 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है।
Image Credit : Digit/Jio07 / 09
इस प्लान में मोबाइल यूजर्स को मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी इसमें 98 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। आप बिना टेंशन अपने लोगों के साथ जीभर के बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको इसमें हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit/Jio08 / 09
अगर आप अधिक डेटा इस्तेमाल करते हैं तो जियो का यह प्लान आपकी इस जरूरत को भी पूरा करता है। इस प्रीपेड पैक में आपको कुल 196GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इसमें आप हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Jio09 / 09
जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। प्लान में आपको दो महीने के लिए जियो होम कनेक्शन का फ्री ट्रायल मिलता है। इसके अलावा आपको इसमें 3 महीने के लिए जियो हाटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। अगर आप टीवी चैनल्स देखते हैं तो आपको इसमें जियो टीवी का एक्सेस भी दिया जाता है। जियो ग्राहकों को इसमें 35100 रुपये की कीमत का Google Gemini Pro AI का फ्री सब्सक्रिप्शन 18 महीने के लिए देता है।