Redmi 15A 5G भारत में 27 मार्च को होगा लॉन्च, 6300mAh बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

Redmi 15A 5G को भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क में लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी की भारतीय बाजार के बजट सेगमेंट में अच्छी खासी पकड़ है। इस सेगमेंट के फैंस के लिए रेडमी के पास एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। रेडमी की तरफ से पिछले साल अगस्त के महीने में Redmi 15 5G को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी अपनी इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है जो कि Redmi 15A 5G होगा। कंपनी भारतीय बाजार में इसे अगले सप्ताह लॉन्च करने वाली है।

Redmi 15A 5G

रेडमी भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस नए स्मार्टफोन के लिए कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। आइए आपको इससे जुड़ी सामने आईं अब तक डिटेल्स के बारे में बताते हैं।

End of Feed