टेक एंड गैजेट्स

Vivo ला रहा है 50MP सेल्फी कैमरे वाले स्टाइलिश स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही सामने आई कीमत

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो अपने करोड़ों फैंस के लिए एक तगड़ा स्मार्टफोन लॉाने जा रही है। वीवो बहुत जल्द भारत में Vivo V60 5G को लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप कैटेगरी का स्मार्टफोन होगा जिसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। लॉन्च से पहले इंटरनेट पर इसकी कीमत का भी खुलासा हो गया है।

Image

वीवो भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है धमाकेदार स्टाइलिश स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन लवर्स के लिए गुड न्यूज है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको जल्द ही एक नया स्मार्टफोन देखने को मिलने वाला है। दिग्गज कंपनी वीवो अगले कुछ दिनों में एक बड़ा धमाका करने वाला है। वीवो अपने करोड़ों भारतीय फैंस के लिए Vivo V60 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। लेकिन, लॉन्च से पहले इस बात का खुलासा हो गया है कि बाजार में इसकी कीमत क्या होगा। आइए आपको इस स्मार्टफोन की डिटेल जानकारी देते हैं।

Vivo V60 में फैंस को तगड़े फीचर्स मिलने वाले है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें आपको तगड़े फीचर्स के साथ साथ शानदार डिजाइन मिले तो आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। वीवो इस अपकमिंग स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर सेल करेगा और इसके लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। इस स्मार्टफोन में आपको IP68+IP68 रेटिंग के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Vivo V60 5G की कीमत हुई लीक

Vivo V60 5G की कीमत को लेकर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर ने मार्केट में दस्तक देने से पहले ही इसकी कीमत लीक कर दी है। लीक्स के मुताबिक Vivo V60 5G को कंपनी करीब 40 हजार रुपये के सेगमेंट में पेश करेगी। टिप्स्टर ने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया। वीवो के इस स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर सैमसंग और गूगल के प्रीमिमय स्मार्टफोन्स से होने वाली है।

आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में Vivo V50 5G को 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इसमें कंपनी ने 8GB की रैम औ 128GB की स्टोरेज उपलब्ध कराई थी। वहीं इसके 12G रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल को 40,999 रुपये में लॉन्च किया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Vivo V60 5G का टॉप मॉडल की कीमत करीब 45 हजार रुपये तक हो सकती है।

Vivo V60 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • Vivo V60 5G में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें एमोलेड पैनल होगा।
  • डिस्प्ले पंच होल डिजाइन के साथ आएगा जो कि कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा।
  • इस स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिल सकती है।
  • परफर्मेंस के लिए Vivo V60 5G में स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है।
  • फोटोग्राफी के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article